Shardiya Navratri 2020: इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें आपके जिंदगी पर कैसा पड़ेगा इसका प्रभाव...

Shardiya Navratri 2020: इस समय अधिकमास चल रहा है. अधिमास के कारण इस बार एक महीने देरी से नवरात्र शुरू होगा. शारदीय नवरात्रि का पर्व इस साल 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. हिन्दू पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि शुरू होती है. इस बार ये तिथि 17 अक्टूबर को है. पिछले साल 17 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई थी. लेकिन इस बार दो सितंबर से पितृपक्ष शुरू हुआ जो 17 सितंबर को समाप्त हो गया. 18 सिंतबंर से अधिमास लग गया. यह अधिकमास 28 दिन का है. इस अंतराल में कोई त्योहार नहीं मनाया जाता है और कोई भी शुभ कार्य भी नहीं किये जाते है. इसलिए आमजन को पूरे एक महीने इंतजार करना पड़ेगा. 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होगा. इस साल घटस्थापना पर विशेष संयोग बन रहा है. आइए जानते है शारदीय नवरात्रि में किस दिन किस देवी की होगी पूजा, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त...

Live Updates
7:20 AM. 25 Sept 20 7:20 AM. 25 Sept

जानें पूजा के लिए किन चीजों की पड़ती है जरूरत

मां दुर्गा की प्रतिमा अथवा चित्र, लाल चुनरी, आम की पत्तियां, चावल, दुर्गा सप्तशती की किताब, लाल कलावा, गंगा जल, चंदन, नारियल, कपूर, जौ के बीच, मिट्टी का बर्तन, गुलाल, सुपारी, पान के पत्ते, लौंग, इलायची पूजा थाली में जरूर रखें.

8:05 AM. 24 Sept 20 8:05 AM. 24 Sept

जानें किस तारिख को किस देवी की होगी पूजा

17 अक्टूबर- मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना

18 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी पूजा

19 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा पूजा

20 अक्टूबर- मां कुष्मांडा पूजा

21 अक्टूबर- मां स्कंदमाता पूजा

22 अक्टूबर- षष्ठी मां कात्यायनी पूजा

23 अक्टूबर- मां कालरात्रि पूजा

24 अक्टूबर- मां महागौरी दुर्गा पूजा

25 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री पूजा

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

जानें कब है विजय दशमी

अधिकमास समाप्त होने के बाद नवरात्र 17 अक्टूबर को शुरू हो जाएगा. विजय दशमी 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इस बार नौ दिनों में ही दस दिनों के पर्व पूरा हो जाएगा. इसका कारण तिथियों का उतार चढ़ाव है. 24 अक्तूबर को सुबह 6 बजकर 58 मिनट तक अष्टमी है और उसके बाद नवमी लग जाएगी. दो तिथियां एक ही दिन पड़ रही है,

इसलिए अष्टमी और नवमी की पूजा एक ही दिन होगी. जबकि नवमी के दिन सुबह 7 बजकर 41 मिनट के बाद दशमी तिथि लग जाएगी. इस कारण दशहरा पर्व और अपराजिता पूजन एक ही दिन आयोजित होंगे. कुल मिलाकर 17 से 25 अक्टूबर के बीच नौ दिनों में दस पर्व संपन्न हो रहे हैं.

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

मां दुर्गा के वाहन का पड़ेगा प्रभाव

नवरात्र 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा हैं. शारदीय नवरात्रि माता दुर्गा की आराधना के लिए सबसे श्रेष्ठ मानी जाती हैं. इस बार शारदीय नवरात्र का आरंभ शनिवार के दिन हो रहा है. ऐसे में देवीभाग्वत पुराण के कहे श्लोक के अनुसार माता का वाहन अश्व होगा. अश्व पर माता का आगमन छत्र भंग, पड़ोसी देशों से युद्ध, आंधी तूफान लाने वाला होता है. ऐसे में आने वाले साल में कुछ राज्यों में सत्ता में उथल-पुथल हो सकता है. सरकार को किसी बात से जन विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है. कृषि के मामले में आने वाल साल सामान्य रहेगा. देश के कई भागों में कम वर्षा होने से कृषि का हानि और किसानों को परेशानी होगी.

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

नवरात्रि में नौ रंगों का महत्व

नवरात्रि के समय हर दिन का एक रंग तय होता है. मान्यता है कि इन रंगों का उपयोग करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

प्रतिपदा- पीला

द्वितीया- हरा

तृतीया- भूरा

चतुर्थी- नारंगी

पंचमी- सफेद

षष्टी- लाल

सप्तमी- नीला

अष्टमी- गुलाबी

नवमी- बैंगनी

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

नवरात्रि पूजा विधि

– सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें

– ऊपर दी गई पूजा सामग्री को एकत्रित करें

– पूजा की थाल सजाएं

– मां दर्गा की प्रतिमा को लाल रंग के वस्त्र में रखें

– मिट्टी के बर्तन में जौ के बीज बोयें और नवमी तक प्रति दिन पानी का छिड़काव करें

– पूर्ण विधि के अनुसार शुभ मुहूर्त में कलश को स्थापित करें, इसमें पहले कलश को गंगा जल से भरें, उसके मुख पर आम की पत्तियां लगाएं और ऊपर नारियल रखें. कलश को लाल कपड़े से लपेंटे और कलावा के माध्यम से उसे बांधें. अब इसे मिट्टी के बर्तन के पास रख दें

– फूल, कपूर, अगरबत्ती, ज्योत के साथ पंचोपचार पूजा करें

– नौ दिनों तक माँ दुर्गा से संबंधित मंत्र का जाप करें और माता का स्वागत कर उनसे सुख-समृद्धि की कामना करें

– अष्टमी या नवमी को दुर्गा पूजा के बाद नौ कन्याओं का पूजन करें और उन्हें तरह-तरह के व्यंजनों (पूड़ी, चना, हलवा) का भोग लगाएं

– आखिरी दिन दुर्गा के पूजा के बाद घट विसर्जन करें इसमें माँ की आरती गाएं, उन्हें फूल, चावल चढ़ाएं और बेदी से कलश को उठाएं

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

नवरात्रि के लिए पूजा सामग्री

मां दुर्गा की प्रतिमा अथवा चित्र, लाल चुनरी, आम की पत्तियां, चावल, दुर्गा सप्तशती की किताब, लाल कलावा, गंगा जल, चंदन, नारियल, कपूर, जौ के बीच, मिट्टी का बर्तन, गुलाल, सुपारी, पान के पत्ते, लौंग, इलायची पूजा थाली में जरूर रखें.

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

नवरात्रि से जुड़ी परंपरा

विश्व के कई देशों में नवरात्रि पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. भक्तजन घटस्थापना करके नौ दिनों तक मां दुर्गा जी की आराधना करते हैं. भक्तों के द्वारा मां का आशीर्वाद पाने के लिए भजन कीर्तन किया जाता है. नौ दिनों तक मां की पूजा उनके अलग अलग रूपों में की जाती है. आइए जानते है कब किस माता की पूजा की जाती है.

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की होती है पूजा

नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है. मां पार्वती माता शैलपुत्री का ही रूप हैं और हिमालय राज की पुत्री हैं. माता नंदी की सवारी करती हैं. इनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बायें हाथ में कमल का फूल है. नवरात्रि के पहले दिन लाल रंग का महत्व होता है. यह रंग साहस, शक्ति और कर्म का प्रतीक है. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना पूजा का भी विधान है.

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

नवरात्रि का दूसरे दिन की जाती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

नवरात्रि का दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है. माता ब्रह्मचारिणी मां दुर्गा का दूसरा रूप हैं. ऐसा कहा जाता है कि जब माता पार्वती अविवाहित थीं तब उनको ब्रह्मचारिणी के रूप में जाना जाता था. यदि माँ के इस रूप का वर्णन करें तो वे श्वेत वस्त्र धारण किए हुए हैं और उनके एक हाथ में कमण्डल और दूसरे हाथ में जपमाला है. देवी का स्वरूप अत्यंत तेज और ज्योतिर्मय है. जो भक्त माता के इस रूप की आराधना करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन का विशेष रंग नीला है जो शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है.

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघण्टा की होती है पूजा

नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्रघण्टा की पूजा की जाती है. पौराणिक कथा के अनुसार ऐसा माना जाता है कि मां पार्वती और भगवान शिव के विवाह के दौरान उनका यह नाम पड़ा था. शिव के माथे पर आधा चंद्रमा इस बात का साक्षी है. नवरात्र के तीसरे दिन पीले रंग का महत्व होता है. यह रंग साहस का प्रतीक माना जाता है.

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्माण्डा की होती है आराधना

नवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्माडा की आराधना होती है. शास्त्रों में मां के रूप का वर्णन करते हुए यह बताया गया है कि माता कुष्माण्डा शेर की सवारी करती हैं और उनकी आठ भुजाएं हैं. पृथ्वी पर होने वाली हरियाली मां के इसी रूप के कारण हैं. इसलिए इस दिन हरे रंग का महत्व होता है.

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

नवरात्रि का पांचवां दिन होती है स्कंदमाता की पूजा

नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता का पूजा होता है. पौराणिक शास्त्रों के अनुसार भगवान कार्तिकेय का एक नाम स्कंद भी है. स्कंद की माता होने के कारण मां का यह नाम पड़ा है. उनकी चार भुजाएं हैं. माता अपने पुत्र को लेकर शेर की सवारी करती है. इस दिन धूसर (ग्रे) रंग का महत्व होता है.

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायिनी की होती है पूजा

मां कात्यायिनी दुर्गा जी का उग्र रूप है और नवरात्रि के छठे दिन मां के इस रूप को पूजा जाता है. मां कात्यायिनी साहस का प्रतीक हैं. वे शेर पर सवार होती हैं और उनकी चार भुजाएं हैं. इस दिन केसरिया रंग का महत्व होता है.

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

नवरात्रि के सातवें दिन करते हैं मां कालरात्रि की पूजा

नवरात्र के सातवें दिन मां के उग्र रूप मां कालरात्रि की आराधना होती है. पौराणिक कथा के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि जब मां पार्वती ने शुंभ-निशुंभ नामक दो राक्षसों का वध किया था तब उनका रंग काला हो गया था. हालांकि इस दिन सफेद रंग का महत्व होता है.

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की होती है आराधना

महागौरी की पूजा नवरात्रि के आठवें दिन होती है. माता का यह रूप शांति और ज्ञान की देवी का प्रतीक है. इस दिन गुलाबी रंग का महत्व होता है जो जीवन में सकारात्मकता का प्रतीक होता है.

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

नवरात्रि का अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की होती है पूजा

नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना होती है. ऐसा कहा जाता है कि जो कोई मां के इस रूप की आराधना सच्चे मन से करता है उसे हर प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती है. मां सिद्धिदात्री कमल के फूल पर विराजमान हैं और उनकी चार भुजाएं हैं.

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

नवरात्र का इंतजार, सभी मांगलिक कार्य होंगे शुरू

इस बार नवरात्रि एक महीने देर से शुरू हो रहा है. जिसके कारण सभी प्रकार के मांगलिक कार्य अटके हुए है. अब लोग नवरात्र का इंतजार कर रहे है. इन दिनों अधिकमास (पुरुषोत्ताम मास) चल रहा है. अब नवरात्र से ही शुभ लग्न शुरू हो सकेंगे.

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

जानें इस बार घोड़े पर आएंगे मां

इस बार दुर्गा पूजा और नवरात्रि की शुरुआत 17 अक्टूबर दिन शनिवार से हो रही है. ऐसे में मां घोड़े को अपना वाहन बनाकर धरती पर आएंगी. इसके संकेत अच्छे नहीं हैं. माना जाता है कि घोड़े पर आने से पड़ोसी देशों से युद्ध,सत्ता में उथल-पुथल और साथ ही रोग और शोक फैलता है. बता दें कि इस बार मां भैंसे पर विदा हो रही है और इसे भी शुभ नहीं माना जाता है.

4:47 PM. 23 Sept 20 4:47 PM. 23 Sept

जानें मां के कौन-कौन से हैं वाहन

ज्योतिषशास्त्र और देवीभाग्वत पुराण के अनुसार मां दुर्गा का आगमन आने वाले भविष्य की घटनाओं के बारे में हमें संकेत देता है और चेताता है. देवीभाग्वत पुराण में इस बात का जिक्र किया गया है कि देवी के आगमन का अलग-अलग वाहन है. माना जाता है कि अगर नवरात्रि की शुरुआत सोमवार या रविवार को हो रही है तो इसका मतलब है कि वो हाथी पर आएंगी. वहीं अगर शनिवार या फिर मंगलवार को कलश स्थापना हो रही है तो मां घोड़े पर सवार होकर आती है. गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्र का आरंभ होता है तो माता डोली पर आती हैं. वहीं बुधवार के दिन मां नाव को अपनी सवारी बनाती हैं.

11:04 AM. 23 Sept 20 11:04 AM. 23 Sept

जानें किस तारिख को किस देवी की होगी पूजा

17 अक्टूबर- मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना

18 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी पूजा

19 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा पूजा

20 अक्टूबर- मां कुष्मांडा पूजा

21 अक्टूबर- मां स्कंदमाता पूजा

22 अक्टूबर- षष्ठी मां कात्यायनी पूजा

23 अक्टूबर- मां कालरात्रि पूजा

24 अक्टूबर- मां महागौरी दुर्गा पूजा

25 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री पूजा

11:04 AM. 23 Sept 20 11:04 AM. 23 Sept

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना

शारदीय नवरात्रि इस साल 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. घटस्थापना या कलश स्थापना का नवरात्रि में विशेष महत्व होता है. कलश स्थापना नवरात्रि के पहला दिन किया जाता है. शुभ मुहुर्त में घट स्थापना पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है. शास्त्रों के अनुसार, कलश को भगवान गणेश की संज्ञा दी गई है.

11:04 AM. 23 Sept 20 11:04 AM. 23 Sept

घटस्थापना का मुहूर्त

प्रतिपदा तिथि 17 अक्टूबर की रात 1 बजे से प्रारंभ होगी. वहीं, प्रतिपदा तिथि 17 अक्टूबर की रात 09 बजकर 08 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. इसके बाद आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, यानी 17 अक्टूबर को घट स्थापना मुहूर्त का समय सुबह 06 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 13 मिनट तक का है. अभिजित मुहूर्त प्रात:काल 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.

मुख्य बातें

Shardiya Navratri 2020: इस समय अधिकमास चल रहा है. अधिमास के कारण इस बार एक महीने देरी से नवरात्र शुरू होगा. शारदीय नवरात्रि का पर्व इस साल 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. हिन्दू पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि शुरू होती है. इस बार ये तिथि 17 अक्टूबर को है. पिछले साल 17 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई थी. लेकिन इस बार दो सितंबर से पितृपक्ष शुरू हुआ जो 17 सितंबर को समाप्त हो गया. 18 सिंतबंर से अधिमास लग गया. यह अधिकमास 28 दिन का है. इस अंतराल में कोई त्योहार नहीं मनाया जाता है और कोई भी शुभ कार्य भी नहीं किये जाते है. इसलिए आमजन को पूरे एक महीने इंतजार करना पड़ेगा. 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होगा. इस साल घटस्थापना पर विशेष संयोग बन रहा है. आइए जानते है शारदीय नवरात्रि में किस दिन किस देवी की होगी पूजा, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >