ShahRukh Khan: फिल्म पठान के रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान, वीडियो वायरल

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी क्रेज है. एक्टर वैष्णो देवी पहुंचे और उन्होंने माता के दर्शन किए. बता दें कि आज 11 बजे पठान फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज होगा.

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग आज रिलीज होगा. इसे लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है. इस सॉन्ग में शाहरुख और दीपिका पादुकोण दिखेंगी. गाने से पहले ही दोनों का लुक रिवील हो चुका है. इस बीच एक्टर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे. एक्टर के साथ उनके कुछ दोस्त भी नजर आए. शाहरुख खान (shahrukh khan) का वीडियो वायरल हो रहा है.

शाहरुख खान पहुंचे वैष्णो देवी

शाहरुख खान के लिए आने वाला साल खास होने वाला है. उनकी फिल्म पठान अगले महीने यानी नये साल 2023 में जनवरी में रिलीज होगी. आज फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग जारी किया जाएगा. इस बीच एक्टर शाहरुख खान रविवार देर रात वैष्णो देवी पहुंचे और माता के दर्शन किए. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ब्लैक आउटफिट में दिख रहे है. उनके साथ उनके कुछ दोस्त भी दिख रहे है.


Also Read: Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडीस के लिए आज का दिन खास, जमानत पर दिल्ली कोर्ट सुनाएगा फैसला

बेशर्म रंग सॉन्ग आज होगा रिलीज

शाहरुख खान ने बेशर्म रंग सॉन्ग से अपना लुक शेयर किया था. इसमें वो एक बोट में दिख रहे है और वो व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे है. साथ ही एक्टर ने चेन्स और सनग्लासेस से एक्सेसराइज किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ऑफ बोट्स…ऑफ ब्यूटी….और बेशर्म रंग. बता दें कि सॉन्ग आज 11 बजे रिलीज होने वाली है. इसमें दीपिका पादुकोण भी दिखेंगी. कुछ दिन पहले उनका लुक सामने आया थआ, जिसमें वो बिकिनी पहने दिखी थी.

https://www.instagram.com/p/CmBqbGQoTpB/

शाहरुख खान की आने वाली फिल्में

शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं. फिल्म अगले साल 25 जनवरी को तीन क्षेत्रीय भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी. इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम है. इसके अलावा किंग खान डंकी और जवान में नजर आएंगे. ये दोनों मूवीज अगले साल रिलीज होगी.

Also Read: शाहरुख खान का सुपरहिट ‘छैयां छैयां’ गाना याद है आपको? ये गाना इस खूबसूरत जगह पर हुआ था शूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >