मां से 10 हजार लेकर मुंबई में गौरी खान के लिए दर-ब-दर भटके थे Shah Rukh Khan, फिर ऐसे शुरू हुई लवस्टोरी

1 / 1
मां से 10 हजार लेकर मुंबई में गौरी खान के लिए दर-ब-दर भटके थे Shah Rukh Khan, फिर ऐसे शुरू हुई लवस्टोरी
फुल स्क्रीन में देखें

मां से 10 हजार लेकर मुंबई में गौरी खान के लिए दर-ब-दर भटके थे Shah Rukh Khan, फिर ऐसे शुरू हुई लवस्टोरी

मां से 10 हजार लेकर मुंबई में गौरी खान के लिए दर-ब-दर भटके थे Shah Rukh Khan, फिर ऐसे शुरू हुई लवस्टोरी

कुछ रोमांटिक कहानियां इतनी पॉपुलर होती हैं कि हर कोई उनके जैसा होना चाहता है. बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और उनकी लेडी लव गौरी खान की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही थी. दोनों को फिल्मी स्टाइल में प्यार और ये जोड़ी आज पॉवरफुल कपल गोल्स देते हैं.

दिल्ली की हलचल भरी सड़कों पर, शाहरुख खान ने खुद को गौरी नाम की लड़की के प्यार में पागल पाया. दोनों 32 साल से एक दूसरे के साथ हैं और अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं. किंग खान और गौरी की ड्रीमी लव स्टोरी ने कई लोगों को विश्वास दिलाया है कि हां, सच्चा प्यार मौजूद है.

आज, 24 अक्टूबर को इस पावर कपल की 32वीं वेडिंग एनिवर्सरी है. ऐसे में आइये जानते हैं कि एसआरके को आखिरकार उनकी लेडी लव गौरी पहली बार कहां मिली और उन्हें कैसे दिल्ली के छोरे ने प्रपोज कर अपना बना लिया.

शाहरुख पहली बार गौरी से 1984 में मिले थे, जब वह सिर्फ 18 साल के थे और गौरी सिर्फ 14 साल की थीं. वह एक पार्टी में उनसे टकराए, जहां वह एक दोस्त के साथ डांस कर रही थी.

शुरुआत में, शाहरुख उनसे डांस के लिए पूछने से घबरा रहे थे, क्योंकि वह पहले से ही किसी दूसरे लड़के के साथ डांस कर रही थीं. अंत में, जब एसआरके ने गौरी से डांस के लिए पूछने की हिम्मत जुटाई, तो गौरी ने यह कहकर उसे मना कर दिया कि वह अपने बॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही थी. लेकिन गौरी असल में अपने भाई का इंतजार कर रही थीं.

जब शाहरुख को पता चला, तो उन्होंने राहत की सांस ली और आखिरकार गौरी के साथ उनके रोमांस के पनपने की संभावनाएं फिर से जाग उठीं. लेकिन किसी भी अन्य रोमांटिक फिल्म की तरह, उनकी प्रेम कहानी में भी काफी समस्याएं थीं और एक समय तो ऐसा लगा कि दोनों लवबर्ड्स का कोई भविष्य नहीं है.

शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने गौरी को इम्प्रेस करने के लिए ‘गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा’ गाना गाया था. हालांकि उन्हें ये पसंद नहीं आया था.

गौरी के माता-पिता अंतरधार्मिक रिश्ते को लेकर मान नहीं रहे थे. दूसरी ओर, शाहरुख के प्यार ने गौरी के लिए चीजों को बेहद जटिल बना दिया. हालांकि गौरी एक्टर का बर्थडे मनाने के लिए मुंबई गई.

हैरान होकर शाहरुख ने अपनी मां से 10,000 रुपये लिए और मुंबई में गौरी को ढूंढने निकल पड़े. डियर जिंदगी के अभिनेता को याद आया कि गौरी ने उन्हें एक समंदर के प्रति प्यार को लेकर बात की थी. जिसके बाद उन्हें वो ढूढ़ने वहां गए

गौरी एक्टर को वहां मिली, तब किंग खान ने उन्हें फिर से प्रपोज किया. अफसोस कि बॉलीवुड के बादशाह को फिर से रिजेक्ट होना पड़ा.

जब शाहरुख की मां का निधन हुआ तो चीजें बदल गईं. गौरी ने उनके साथ रहने का फैसला किया और जल्द ही अपनी बुद्धि और आकर्षण से शाहरुख ने उनके माता-पिता का भी दिल जीत लिया. आख़िरकार वे 25 अक्टूबर, 1991 को विवाह बंधन में बंध गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >