ShahRukh Khan बने दुनिया के चौथे अमीर एक्टर, इस हॉलीवुड अभिनेता को छोड़ा पीछे, कमाई जान होगी हैरानी

शाहरुख खान की लोकप्रियता दुनिया भर में हैं. पठान एक्टर को सोशल मीडिया पर लाखों फैंस फॉलो करते है. इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दुनिया के 8 सबसे अमीर एक्टर्स के बारे में बताया गया है. इसमें शाहरुख का भी नाम शामिल है.

ShahRukh Khan World 4th Richest Actors: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान (ShahRukh Khan) की फिल्म पठान का ट्रेलर आज 11 बजे रिलीज होने वाला है. फिल्म को लेकर ट्विटर पर सुबह से ही उनके चाहने वाले पोस्ट शेयर कर रहे है. इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें एक्टर को दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर बताया जा रहा हैं. चलिए आपको बताते है उनका नेटवर्थ.

शाहरुख खान बने दुनिया के चौथे अमीर एक्टर

दरअसल, वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें दुनिया के 8 सबसे अमीर एक्टर्स के बारे में बताया गया है, जिसमें शाहरुख खान का भी नाम शामिल हैं. किंग खान एकलौते भारतीय एक्टर है, जिन्हें इस लिस्ट में जगह मिली है. इस लिस्ट में वो चौथे नंबर पर है. इसके अनुसार, किंग खान के पास 770 मिलियन डॉलर यानी 6 हजार 300 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है.


जानें नंबर एक पर कौन है

इस लिस्ट में जेरी सीनफेल्ड, टायलर पेरी, शाहरुख खान, टॉम क्रूज, जैकी चैन, जॉर्ज क्लूनी, रॉबर्ट डी नीरो है. नंबर एक पर जेरी सीनफेल्ड है जिनके पास 1 बिलियन डॉलर की संपत्ति है. वहीं, शाहरुख खान की बात करें तो उनकी लोकप्रियता दुनिया भर में हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर भी लाखों फैंस फॉलो करते है. उनकी लोकप्रियता का ऐसा खुमार है दूर-दूर से फैंस उनके लिए प्यार भेजते है.

Also Read: Pathaan Trailer: एक्शन-थ्रिलर से भरपूर है शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’, इस एक डायलॉग पर फैंस हुए फिदा
आज रिलीज होगा पठान का ट्रेलर

हाल ही में शाहरुख खान ने आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था. इसमें एक यूजर ने उनसे पूछा था- एक महीने में कितना कमा लेते है? इसपर किंग खान ने जो जबाब दिया, वो जानकर आप खुश हो जाएंगे. एक्टर ने कहा, प्यार बेशुमार कमाता हूं…हर दिन. एक अन्य ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा, ‘खान साहब आपकी फैमिली कश्मीर से है ना, फिर खान क्यों लगाते हैं आप नाम के साथ?’ इसके जवाब में उन्होंने लिखा, ‘पूरी दुनिया मेरी फैमिली है. फैमिली के नाम से नाम होता है. काम से नाम होता है. छोटी बातों में मत पड़ो प्लीज.’ बता दें कि आज पठान का ट्रेलर रिलीज होने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >