शाहजहांपुर चुनाव: सुरेश कुमार खन्ना की नजर प्रमोद तिवारी के रिकॉर्ड पर
शाहजहांपुर की सदर विधानसभा सीट पर 1989 से भाजपा का कब्जा है. यहां से 1989 में सुरेश कुमार खन्ना चुनाव जीते थे. इसके बाद से लगातार 1991,1993, 1996, 2007, 2012 और 2017 में भी दर्ज की थी. सपा और बसपा सात चुनाव लड़ चुकीं है, लेकिन दोनों ही पार्टियां सदर सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकीं. अगर, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना नौवीं बार विधायक बनते हैं, तो वह प्रमोद तिवारी का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज रिकॉर्ड तोड़ देंगे. जबकि सपा ने एक बार फिर तनवीर खां को सुरेश खन्ना के विजय रथ रोकने की कोशिश में टिकट दिया है.