Jab We Met 2: शाहिद कपूर ने फिल्म के सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने और इम्तियाज अली ने साथ…

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अब अपने फैंस के कुछ सवालों के जवाब ट्विटर पर दिये. एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या जब वी मेट फिर से बनने जा रहा है. यहां जानिये एक्टर ने क्या जवाब दिया.

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की हाल ही में ओटीटी रिलीज ब्लडी डैडी रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया. अब एक्टर ने अपनी खुशी बांटने के लिए ट्विटर पर फैंस के साथ बातचीत की और उनके मजेदार सवालों का जवाब दिया. एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या जब वी मेट का सीक्वल बनने की कोई संभावना है.

जब वी मेट का सीक्वल कब आयेगा

ट्विटर यूजर ने शाहिद कपूर से पूछा, “मैंने देखा है कि आप और इम्तियाज अली हाल ही में बहुत बातचीत कर रहे हैं! क्या कोई प्रोजेक्ट काम कर रहा है?” इस पर शाहिद ने मजेदार जवाब दिया. हालांकि उन्होंने कुछ भी सीधे तौर पर नहीं कहा. शाहिद ने बस कहा, “स्मार्ट बॉय” और इससे उनके फैंस सोचने लगे कि क्या सच में ऐसा जब वी मेट का सीक्वल बनने जा रहा है. हम सभी जानते हैं कि उनके फैंस इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

जब वी मेट के बारे में

गौरतलब है कि, जब वी मेट साल 2007 रिलीज हुई थी जिसमें करीना कपूर खान और शाहिद कपूर लीड रोल में थे. रोमांटिक कॉमेडी में तरुण अरोड़ा, दारा सिंह, पवन मल्होत्रा और सौम्या टंडन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आये थे. इम्तियाज अली ने प्रोजेक्ट को लिखा और निर्देशित किया था. इस फिल्म ने कई पुरस्कार जीते, जिनमें सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार श्रेया घोषाल को ये इश्क़ है गाने के लिए दिया गया, जो कई हफ्तों तक चार्टबस्टर रहा.

Also Read: Adipurush: प्रभास की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, ब्रह्मास्त्र का तोड़ा रिकॉर्ड
ब्लडी डैडी में नजर आये थे शाहिद कपूर

डैशिंग अभिनेता को आखिरी बार दमदार एक्शन-थ्रिलर ‘ब्लडी डैडी’ में देखा गया था, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, शाहिद कपूर ने खुलासा किया कि वह रोमांटिक फिल्म्स में अपनी पकड़ बना चुके हैं. हालांकि अब वो कुछ सीरियस करना चाहते हैं, जिसमें थोड़ा एक्शन हो थ्रिलर हो. अब एक्टर अगली बार कृति सेनन संग एक रोमाटिंग फिल्म में नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >