शाहरुख खान की पठान से लेकर रानी मुखर्जी की मिसेस चटर्जी तक, इन फिल्मों ने साल 2023 बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

साल 2022 तक जहां कोई भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं रही थी. वहीं साल 2023 की शुरुआत होते ही शाहरुख खान की पठान रिलीज हुई, इसके बाद रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेस चटर्जी vs नॉर्वे आई, इनसब ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया.

कोरोना महामारी जबसे खत्म हुई है और फिल्में सिनेमाघरों में लगनी शुरू हुई है, तबसे दर्शक कुछ खास रूचि नहीं दिखा रहे हैं. कई बड़ी बजट की फिल्में एक से बाद एक फ्लॉप होती गई. इसमें अक्षय कुमार से लेकर अभिषेक बच्चन की फिल्में शामिल है. हालांकि साल 2023 में चीजें बदलनी शुरू हुई और शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. फिल्म में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में बन गई. इसके अलावा रानी मुखर्जी और रणबीर कपूर की फिल्मों ने भी 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली.

पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सभी रिकॉर्ड

सुप्रसिद्ध वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स द्वारा प्रस्तुत पठान में शाहरुख खान ने अपनी सर्वकालिक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ इस साल जनवरी में कैश काउंटरों पर दस्तक दी. यह फिल्म बहुत जल्दी एक ग्लोबल फिनोमिना बन गई क्योंकि दर्शक इसे इतनी जबरदस्त हिट बनाने के लिए बार-बार सिनेमाघरों में उमड़ पड़े, जो अभूतपूर्व था. इस फिल्म ने दुनिया भर में 1050.30 करोड़ से अधिक की कुल कमाई की!

बायकॉट कॉल्स को मिला करारा जवाब

पठान फिल्म उन “बायकॉट कॉल्स’ को करारा जवाब था, जिसने बॉलीवुड को गहरा झटका दिया था. जिसके परिणामस्वरूप कई फिल्में बैक-टू-बैक असफल रहीं. सिद्धार्थ आनंद ने एक बार कहा था, “मुझे खुशी है कि पठान इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर बन गई हैं. कहा जाता है कि लोगों ने हमारा बहिष्कार किया था. मुझे बेहद खुशी है कि पठान उन सभी बातों को जबरदस्त जवाब दिया है और इस जवाब की गूंज इंडस्ट्री ने सुनी है. मुझे खुशी है कि हमने ऐसा काम किया जो खुद ही अपने बारे में बोल रहा है.”

रणबीर कपूर ने तू झूठी मैं मक्कार से मचाया धमाल

कैश काउंटरों पर धूम मचाने वाले अगले प्रमुख अभिनेता थे, रणबीर कपूर! रणबीर ने एक रोमांटिक फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के साथ वापसी की. रोमांटिक फिल्म उनका होम टर्फ माना जाता है, और उन्होंने फिर से इसे साबित किया! नई पीढ़ी में “पोस्टर बॉय ऑफ़ रोमांस” के रूप में जाने जाने वाले रणबीर कपूर ने फिल्म में अपने प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली. इस फिल्म ने भारत में 148 करोड़ और दुनिया भर में 222.47 करोड़ रुपयों की कमाई की.

Also Read: Saas Bahu Aur Flamingo के लिए पहली पसंद नहीं थीं डिंपल कपाड़िया, इस एक्ट्रेस को लेना चाहते थे होमी अदजानिया
रानी मुखर्जी की फिल्म ने भी किया कमाल

हिट फिल्म देने वाली तीसरी मुख्य अभिनेत्री हैं रानी मुखर्जी, जिनकी कंटेंट फिल्म मिसेस चटर्जी vs नॉर्वे रिलीज हुई है! स्लीपर हिट ऑफ द ईयर के रूप में इस फिल्म ने दुनिया भर में 34 करोड़ की कमाई की और रानी ने अकेले ही इस मिथक को तोड़ दिया कि कंटेंट फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कोई पूछ नहीं है! इस फिल्म की सफलता ने फिल्म निर्माताओं में इस विश्वास को फिर से जगाया है कि दर्शक सिनेमाघरों में कंटेंट फिल्म के लिए जरूर आएंगे, बशर्ते यह प्रभावी और कुछ अलग हो, और इसमें सभी का प्रदर्शन जानदार हो! इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक व्याकुल मां की भूमिका निभाई है, जो अपने दो बच्चों से इसलिए बिछड़ जाती है. क्योंकि नॉर्वे सरकार को लगता है कि बच्चों को बड़ा होने के लिए अनुकूल और खुशहाल माहौल नहीं दिया जा रहा है. रानी मुखर्जी ने इसमें अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >