Jawan Teaser: शाहरुख खान की जवान इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, नया टीजर देख फैंस बोले- पठान का रिकॉर्ड..

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने फैंस को सरप्राइज देते हुए जवान फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी. यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर भी चर्चा में थी. ऐसे में अब ये फिल्म 7 सितबंर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने अपने इस दिलकश अंदाज से एक बार फिर इंटरनेट पर जीत हासिल कर ली है. शनिवार की शाम को, जवान के निर्माताओं की ओर से फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई. फिल्म 7 सितबंर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गई. हालांकि फैंस को एक मलाल जरूर रहा, क्योंकि जवान के नये पोस्टर में एसआरके का चेहरा नहीं दिख रहा था. हालांकि फैंस को यूं निराश देख शाहरुख खान ने अपनी एक और तसवीर शेयर की और सभी को अपना रफ एंड टफ चेहरा दिखाया.

शाहरुख खान ने शेयर की अपनी फोटो

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर एक सुपर-हॉट ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर की. जिसके कैप्शन में लिखा, ‘ओके थैंक यू सबका… कुछ ने कहा कि जवान पोस्टर में मेरा चेहरा नहीं दिख रहा है…इसलिए यहां मेरा चेहरा रख रहे हैं…निर्देशक और निर्माता को मत बताना… लव यू.’ सभी और 7 सितंबर 2023 को आपसे सिनेमाघरों में मिलने की उम्मीद है, लव यू एंड बाय.” अभिनेता की पोस्ट तुरंत हिट हो गई और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके कमेंट सेक्शन पर तारीफों के पुल बांध दिए.

AskSRK सेशन में क्या कुछ हुआ खास

इसके बाद #AskSRK सेशन हुआ, इसमें उन्होंने कई मजेदार सवाल के जवाब दिए. एक फैन फिल्म के पोस्टपोन होने पर सुपरस्टार की प्रतिक्रिया पूछी. इस पर शाहरुख ने ट्वीट किया, “हर कोई बिना ब्रेक के काम कर रहा था और खुद को आगे बढ़ा रहा था… थोड़ी राहत मिली है कि अब सभी अपना काम और आसानी से कर सकते हैं. #जवान #7 सितंबर 2023.” जब किसी ने उनसे पूछा कि उन्हें जवान के बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद है, तो शाहरुख ने कहा, “मेरे लिए कम से कम यह एक नई तरह की शैली है. एटली स्पेशल और फिल्म बनाने के दो तरीकों को एक साथ लाने की कोशिश की शादी. #जवान.”


Also Read: The Kerala Story BO Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर द केरल स्टोरी का जलवा बरकरार, दूसरे दिन तोड़ा ये रिकॉर्ड


नयनतारा को लेकर क्या बोले एसआरके

नयनतारा के बारे में, SRK ने लिखा, “वह प्यारी है … बहुत प्यारी और साथ काम करने के लिए बहुत खुशी. #” जवान के लिए शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, शाहरुख ने एक सवाल का जवाब दिया, “एटली विजय और नयन और बाकी सभी के साथ शूटिंग करना व्यस्त और मजेदार था. वास्तव में तीव्र और मजेदार. #जवान.” शाहरुख खान ने फिल्म की नई रिलीज की तारीख की घोषणा करने के लिए जवान का एक नया टीजर साझा किया. उन्होंने ट्विटर पर इसे कैप्शन दिया, “#जवान # 7thSeptember2023.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >