Satish Kaushik Family: सतीश कौशिक के परिवार में कौन-कौन है? यहां जानें उनके बारे में

Satish Kaushik Family: सतीश कौशक अब हमारे बीच नहीं है. उनके निधन से हर कोई काफी दुखी है. एक्टर ने ‘जाने भी दो यारो’, ‘राम-लखन’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘भारत’ जैसी फिल्मों में काम किया था.

Satish Kaushik Family: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलवदिा कह दिया. उनके निधन की खबर से सेलेब्स को काफी गहरा धक्का लगा है. हर कोई उनके जाने से काफी दुखी है. एक्टर ने हमेशा अपने कॉमेडी से दर्शकों को हंसाया है, लेकिन आज ये चेहरा सबको रूलाकर हमेशा के लिए चला गया. उनके परिवार की बात करें तो उनकी फैमिली में उनकी एक बेटी है. उनकी पत्नी का नाम शशि है.

सतीश कौशक का परिवार

सतीश कौशक अपने पीछे पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका को छोड़ गए है. वंशिका अभी सिर्फ 11 साल की है. साल 1985 में एक्टर ने शशि से शादी की थी. साल 1996 में उनके बेटे का निधन हो गया था और काफी सालों बाद 2012 में उनकी बेटी हुई. अक्सर एक्टर अपनी बेटी की तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते है. वो उससे काफी प्यार करते थे. उनके इंस्टा पर कई तसवीरें ऐसी है, जिसमें बाप-बेटी की बॉन्डिग साफ दिखती है.

इन फिल्मों में नजर आए थे सतीश कौशक

सतीश कौशिक को ‘जाने भी दो यारो’, ‘राम-लखन’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘भारत’, ‘छलांग’, ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में निभाए गए उनके किरदारों के लिए काफी सराहना मिली. हास्य अभिनेता के तौर पर खासी लोकप्रियता हासिल करने वाले कौशिक फिल्म निर्देशक भी थे. उन्होंने ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ ‘हमारा दिल आपके पास है’, ‘बधाई हो बधाई’, ‘तेरे नाम’ और ‘मुझे कुछ कहना है’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था. ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘इमरजेंसी’ उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है. वह ओटीटी (ओवर द टॉप) मंच ‘डिज़्नी प्लस हॉटस्टार’ की वेब सीरीज ‘पॉपकौन’ में भी नजर आएंगे.

Also Read: इस कारण Mr India के लिए सतीश कौशिक ने आमिर खान को किया था रिजेक्ट, वजह जानकर लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >