झारखंड में इस साल कैसी होगी बारिश, पाहन ने सरहुल के मौके पर की भविष्यवाणी

सरहुल के मौके पर हातमा मौजा के पाहन ने भविष्यवाणी की है कि इस साल बारिश सामान्य होगी. उत्तर दिशा की ओर से बारिश ज्यादा होने की संभावना है.

रांची: सरहुल पर पाहनों ने सरना स्थल पर पिछली रात रखे गये घड़ों के पानी का स्तर देखकर बारिश का पूर्वानुमान लगाया. हातमा मौजा में जगलाल पाहन ने कहा है कि इस साल बारिश सामान्य है. उत्तर दिशा की ओर से बारिश ज्यादा होने की संभावना है. पूजा के क्रम में उन्होंने सबके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की.

साथ ही प्रकृति के प्रति अपनी गलतियों के लिए क्षमा भी मांगी. मुख्य पूजा के दौरान सृष्टिकर्ता, सिंगबोंगा के लिए सफेद, हातु बोंगा (ग्राम देवता) के लिए लाल, इकिर बोंगा (दरहा-देशाउली) के लिए माला मुर्गा व हड़म बूढ़ी (पूर्वजों) के लिए रंगली मुर्गी की बलि दी गयी. वहीं, भूत-प्रेत को शांत करने के लिए काली मुर्गी की बलि भी दी गयी.

आज फूलखोंसी :

मंगलवार को फूलखोंसी होगी. पाहन घर में पूजा पाठ कर फूलखोंसी के लिए निकलेंगे. गांव के तमाम लोगों के घर जाकर फूल लगायेंगे.

आदिवासी समाज द्वेष और घृणा से कोसों दूर

सरहुल पर्व किसी परिचय का मोहताज नहीं है. वैश्विक महामारी से गुजरते दौर में भी पारंपरिक रीति-रिवाजों को आगे बढ़ाना होगा. डॉ रामदयाल मुंडा ने कहा था कि आदिवासी का बोलना और चलना ही संगीत है. उसी तरह आदिवासी समाज द्वेष व घृणा से कोसाें दूर हैं. ये बातें सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल में कहीं.

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >