Indian Hockey: सरदार सिंह बने भारतीय पुरुष हॉकी ए टीम के कोच, दीपक ठाकुर को मिली महिला टीम की जिम्मेदारी

सरदार सिंह और दीपक ठाकुर की अगुआई में भारतीय पुरुष और महिला ‘ए' हॉकी टीमें इस साल बर्मिंघम में आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगी.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह (Sardar Singh ) और पूर्व स्ट्राइकर दीपक ठाकुर (Deepak Thakur ) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. सरदार सिंह को भारत ए पुरुष हॉकी टीम का कोच बनाया गया है, तो दीपक ठाकुर को महिला ए टीम का कोच बनाया गया है.

दोनों दिग्गज की अगुआई में भारतीय ए टीम राष्ट्रमंडल खेलों में लेंगी हिस्सा

सरदार सिंह और दीपक ठाकुर की अगुआई में भारतीय पुरुष और महिला ‘ए’ हॉकी टीमें इस साल बर्मिंघम में आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगी.

Also Read: बड़ा खुलासा, तो इस कारण से सरदार सिंह ने लिया हॉकी से संन्यास

इस कारण से राष्ट्रमंडल खेलों में मुख्य टीम नहीं लेगी हिस्सा

हॉकी इंडिया ने राष्ट्रमंडल और हांगजोऊ एशियाई खेलों के बीच कम समय को देखते हुए बर्मिंघम में अपनी मुख्य टीम नहीं भेजने का फैसला किया था. राष्ट्रीय महासंघ ने शनिवार को ही भारत ‘ए’ पुरूष और महिला कोर संभावित ग्रुप के लिये 33-33 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा भी की. दोनों टीमें सात मार्च से बेंगलुरू के साई सेंटर में राष्ट्रीय शिविर की शुरुआत करेंगी. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम ने एक बयान में कहा, हम दीपक ठाकुर और सरदार सिंह जैसे दिग्गजों के राष्ट्रीय कोचिंग कार्यक्रम में जुड़ने से काफी खुश हैं. उनके अनुभव से खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा.

Also Read: FIH Women’s Hockey Pro League 2022: झारखंड की संगीता कुमारी भारतीय हॉकी टीम में शामिल, सविता नयी कप्तान

रूपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लकड़ा और एसवी सुनील की संन्यास से वापसी

एक हैरान करने वाली घटना में टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदकधारी टीम के सदस्य रूपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लकड़ा के अलावा अनुभवी फॉरवर्ड एसवी सुनील ने संन्यास से वापसी की. इन्हें बर्मिघंम राष्ट्रमंडल खेलों की टीम के लिये चयन के लिये योग्य 33 पुरुष कोर संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया. इन तीनों ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक के बाद खेल से संन्यास ले लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >