सरायकेला में ढाई करोड़ लोन घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

सरायकेला (प्रताप मिश्रा) : सरायकेला-खरसावां जिले में को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में एक आरोपी विजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. सरायकेला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं. पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है.

सरायकेला (प्रताप मिश्रा) : सरायकेला-खरसावां जिले में को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में एक आरोपी विजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. सरायकेला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं. पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand : शिबू सोरेन के लिए पुलिसकर्मी ने किया प्लाज्मा डोनेट, रांची के मेदांता में चल रहा इलाज, हो रहीं प्रार्थनाएं

सरायकेला थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि सरायकेला को-ऑपरेटिव बैंक से अवैध तरीके से 2 करोड़ पचास लाख रूपए की फर्जी निकासी का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में तत्कालीन महाप्रबंधक सह प्रभारी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार, तत्कालीन प्रबंधक प्रदीप कुमार सामल एवं विजय कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand LIVE Update :
पूर्व सीएम शिबू सोरेन के लिए पुलिसकर्मी ने किया प्लाज्मा डोनेट, रांची के मेदांता में चल रहा इलाज, झारखंड में कोरोना के कुल केस 31118

पुलिस ने मामले की जांच के क्रम में पाया कि सभी आरोपियों द्वारा षडयंत्र के तहत वियज कुमार सिंह को दो करोड़ पचास लाख का ऋण दिया गया था, जबकि विजय कुमार सिंह के नाम से संचालित चालू खाता एक डीमेट अकाउंट था. थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी.

Also Read: ई-टोकन से सिर्फ झारखंड के 300 श्रद्धालु रोजाना कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ का दर्शन, आदेश जल्द होगा जारी

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >