Saphala Ekadashi 2022: आज है सफला एकादशी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Saphala Ekadashi 2022: सफला एकादशी आज 19 दिसंबर, दिन सोमवार को है.सफला एकादशी का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि इस एकादशी को सफलता दिलाने वाली एकादशी के रूप में भी जाना जाता है. सफला एकादशी व्रत का पारण 20 दिसंबर सुबह 08 बजकर 05 मिनट से लेकर 09 बजकर 13 मिनट के बीच में किया जा सकता है.

Saphala Ekadashi 2022:  पौष महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है. सनातन धर्म में एकादशी का बहुत महत्व है. इस दिन श्रीनारायण भगवान की पूजा होती  होती है और व्रत रखा जाता है. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय है. मान्यता है कि 5 हजार साल तक व्रत करने से जो फल मिलता है, उतना फल सिर्फ सफला एकादशी का व्रत करने मिल जाता है. सफला एकादशी आज 19 दिसंबर, दिन सोमवार को है.सफला एकादशी का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि इस एकादशी को सफलता दिलाने वाली एकादशी के रूप में भी जाना जाता है.

सफला एकादशी 2022 तिथि और मुहूर्त

एकादशी तिथि की शुरूआत 19 दिसंबर 2022 को सुबह 3 बजकर 32 मिनट से हो रही है.इसका समापन 20 दिसंबर 2022 सुबह 2 बजकर 32 मिनट पर होगा.

सफला एकादशी 2022 पारण

सफला एकादशी व्रत का पारण 20 दिसंबर सुबह 08 बजकर 05 मिनट से लेकर 09 बजकर 13 मिनट के बीच में किया जा सकता है.

सफला एकादशी 2022 पूजा सामग्री

पुष्प, नारियल, सुपारी, फल.
लौंग, धूप, दीपक (दीपक जलाने के नियम), घी, पंचामृत.
अक्षत, तुलसी दल, चंदन, मिष्ठान.

पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नानकरें और साफ़ सुथरे कपड़े पहनें.भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने देसी घी का एक दीया जलाएं और साथ ही फूल, माला और मिठाई चढ़ाएं.भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पत्र के साथ पंचामृत भी चढ़ाएं.बिना तुलसी पत्र चढ़ाए भगवान विष्णु की  पूजा अधूरी मानी जाती है.शाम को भी सूर्यास्त से ठीक पहले पूजा कर लें और भगवान विष्णु को भोग प्रसाद चढ़ाएं. शाम को आरती करने के बाद भोग प्रसाद को परिवार के सभी सदस्यों में बांटना चाहिए.

सफला एकादशी के नियम

  • सफला एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें.

  • इस दिन तामसिक भोजन न करें.

  • क्रोध करने से बचें.

  • किसी के भी साथ हिंसक व्यवहार न रखें.

  • किसी भी वृक्ष के पत्ते न तोड़ें.

  • बाल कटवाने से बचें.

  • अगर दान कर रहे हैं तो उसे गुप्त ही रखें.

  • खट्टे फल खाने से बचें.

  • चावल एवं जमीन से उगी सब्जियां भी न खाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >