Sanjay Dutt Birthday: मान्यता दत्त ने पति संजय दत्त को बताया 'रॉकस्टार', लिखा दिल छूने वाला पोस्ट

संजय दत्त आज अपना जन्मदिन मना रहे है. एक्टर के बर्थडे पर उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने एक प्यारा सा पोस्ट लिखा है. संजय की फोटो पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार.

Happy Birthday Sanjay Dutt: संजय दत्त (Sanjay Dutt) आज अपना 63वां बर्थडे मना रहे हैं. नरगिस और सुनील दत्त के बेटे संजय ने फिल्म इंडस्ट्री में चार दशक से अधिक के करियर में एक लंबा सफर तय किया है. संजू बाबा’ के जन्मदिन पर फैंस उनके लिए सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भेज रहे है. एक्टर की पत्नी मान्यता दत्त ने उनके लिए प्यारा नोट लिखा है.

मान्यता दत्त का पोस्ट

संजय दत्त एक ऐसे एक्टर है, जिन्होंने जो भी किरदार निभाया, उसमें जान डाल दिया. एक्टर ने सड़क, विधाता, नाम, थानेदार, मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी कई हिट फिल्में दी है. आज उनके जन्मदिन पर उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने पोस्ट लिखकर उन्हें बर्थडे विश किया. संजय की फोटो पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार. हमेशा की तरह रॉकिग और प्रेरणा देते रहें!

https://www.instagram.com/p/CgkWICSDTgB/
गुरु रंधावा का कमेंट

इस पोस्ट पर सिंगर गुरु रंधावा ने कमेंट में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो सर. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे संजू बाबा. एक अन्य यूजर ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो लिजेंड. कई यूजर्स भी उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दे रहे है.

https://www.instagram.com/p/CgTqqBIMqoH/
संजय ने लिखा था रोमांटिक पोस्ट

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मान्यता दत्त ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था. उनके बर्थडे पर संजय ने उनकी फोटो पोस्ट कर रोमांटिक पोस्ट लिखा था. तसवीर में दोनों साथ में खड़े दिखे थे और पोज दे रहे थे. व्हाइट आउटफिट में मान्यता काफी खूबसूरत लगी थी. एक्टर ने लिखा था, आप वह कारण हैं जो मुझे और हमारे परिवार को आगे बढ़ाती है… आप अविश्वसनीय व्यक्ति है और हमेशा ये कोशिश करने के लिए कि मैं और भी बेहतरीन करूं.

Also Read: Sanjay Dutt Birthday: इस फिल्म में संजय दत्त की एक्टिंग देख इम्प्रेस हुए थे अमिताभ बच्चन,दिया था ये तोहफा
संजय दत्त की आने वाली फिल्म

हाल ही में संजय दत्त फिल्म शमशेरा में दारोगा शुद्ध सिंह के रोल में दिखे थे. उनके आने वाली फिल्मों में रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म घुड़चड़ी है. इसमें वो रवीना टंडन, खुशाली कुमार, पार्थ समथान और अरुणा ईरानी के साथ काम कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >