Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारी सह तोरपा के पूर्व विधायक सामुएल होरो का आज मनोहरपुर में अंतिम संस्कार

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अनिल भगत ने कहा कि सामुएल होरो 50 वर्षों से भी अधिक समय तक झारखंड अलग राज्य के लिए हुए आंदोलन में शामिल रहे. झारखंड अलग राज्य के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. जीवन पर्यंत उन्होंने पार्टी की नीति व सिद्धांतों से समझौता नहीं किया.

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारी सह तोरपा के पूर्व विधायक सामुएल होरो (98 वर्ष) का गुरुवार को निधन हो गया. मनोहरपुर स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. अपने पुत्र निशिकांत होरो व परिवार के साथ इन दिनों मनोहरपुर में ही रह रहे थे. आज शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार मनोहरपुर में किया जायेगा. आपको बता दें कि सामुएल होरो 1962 में तोरपा विधानसभा से चुनाव लड़कर विधायक बने थे. उन्होंने झारखंड पार्टी से चुनाव लड़ा था. उन्होंने झारखंड पार्टी के कांग्रेस में विलय का विरोध भी किया था.

झारखंड आंदोलनकारी सह तोरपा के पूर्व विधायक सामुएल होरो के निधन की जानकारी देते हुए झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अनिल भगत ने कहा कि सामुएल होरो 50 वर्षों से भी अधिक समय तक झारखंड अलग राज्य के लिए हुए आंदोलन में शामिल रहे. झारखंड अलग राज्य के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. जीवन पर्यंत उन्होंने पार्टी की नीति व सिद्धांतों से समझौता नहीं किया.

Also Read: Sarkari Naukri 2022:नये साल में सरकारी नौकरियों की सौगात, 4000 से अधिक पदों के लिए शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया

आपको बता दें कि सामुएल होरो 1962 में तोरपा विधानसभा से चुनाव लड़कर विधायक बने थे. उन्होंने झारखंड पार्टी से चुनाव लड़ा था. उन्होंने झारखंड पार्टी के कांग्रेस में विलय का विरोध भी किया था. जयपाल सिंह द्वारा झारखंड पार्टी का कांग्रेस में विलय की घोषणा के बाद एनई होरो आदि नेताओं के साथ मिलकर इन्होंने पार्टी को पुनर्जीवित कर मजबूती प्रदान की थी.

Also Read: Jharkhand News: नये साल में प्राथमिक शिक्षकों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, मिलेगी इतने दिनों की छुट्टी

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >