ALERT: सैमसंग स्मार्टफोन्स को लेकर भारत सरकार ने जारी की चेतावनी, खतरें से बचने के लिए करें यह काम

Samsung smartphone security alert - भारत सरकार ने CERT-IN की ओर से चेतावनी जारी करते हुए बताया कि कई सिक्योरिटी इश्यू हैं, जो Samsung Mobile Android Versions 11, 12, 13 और 14 को प्रभावित कर रहे हैं.

Samsung Mobile Phone High Risk Warning : सैमसंग यूजर्स के लिए यह खबर बहुत जरूरी है. भारत सरकार ने सैमसंग यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी यूजर्स की सिक्योरिटी से जुड़ी है. इसमें भारत सरकार की तरफ से सैमसंग स्मार्टफोन की कई कमियों के बारे में बताया गया है. भारत सरकार ने कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया (सीईआरटी-इन) के जरिये सैमसंग मोबाइल फोन यूजर्स के लिए कई कमजोरियों के संबंध में एक हाई रिस्क वार्निंग जारी की है.

सैमसंग प्रॉडक्ट्स में कई खामियों की पहचान

CERT-In Vulnerability नोट CIVN-2023-0360 नाम से जारी की गई इस चेतावनी में एंड्रॉयड वर्जन 11, 12, 13 और 14 पर चलनेवाले सैमसंग के फोन्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है. सीईआरटी-इन रिसर्चर्स ने सैमसंग प्रॉडक्ट्स में कई खामियों की पहचान की है, जो बड़े खतरों को निमंत्रण देती है. हैकर्स इनके जरिये आपके डिवाइस के सिक्योरिटी सिस्टम को बाइपास कर सकते हैं और किसी संवेदनशील जानकारी तक पहुंच सकते हैं. ये खामियां सैमसंग इकोसिस्टम को प्रभावित कर रही हैं.

Also Read: 46000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का स्मार्टफोन Galaxy S22, एक्सचेंज की जरूरत नहीं, बुकिंग पर मिल रहा ऑफर

सैमसंग यूजर्स के लिए चिंता की बात

Computer Emergency Response Team (CERT-IN) ने हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी की है. भारत सरकार ने CERT-IN की ओर से चेतावनी जारी करते हुए बताया कि कई सिक्योरिटी इश्यू हैं, जो Samsung Mobile Android Versions 11, 12, 13 और 14 को प्रभावित कर रहे हैं. इसके असर को देखते हुए इस चेतावनी को जारी किया गया है. CERT-In रिसर्चर ने पाया कि इन कमियों की वजह से अटैकर्स को सिक्योरिटी में सेंध की इजाजत देता है. यह खबर सैमसंग यूजर्स को चिंतित कर सकती है. Samsung Galaxy S23 series, Galaxy Flip 5, Galaxy Fold 5 सीरीज भी इस खतरे के निशान पर हैं. अगर आप भी ये स्मार्टफोन्स यूज कर रहे हैं, तो इन चीजों का ध्यान रखें.

सैमसंग यूजर्स कैसे करें बचाव?

यूजर्स को सिक्योरिटी अपडेट करना चाहिए. सैमसंग ने हाल ही में सिक्योरिटी एडवाइजरी भी जारी की है. सेटिंग्स में सॉफ्टवेयर अपडेट में जाने के बाद आप अपडेट चेक कर सकते हैं. अगर आपके फोन में भी अपडेट दिखाई दे रहा है, तो आप इसे फॉलो कर सकते हैं. अपडेट के बारे में चेक करते रहें और फोन में इसे तुरंत इंस्टॉल करें. इसके अलावा, सबसे जरूरी है कि आप स्मार्टफोन यूज करते समय सावधानी बरतें. किसी भी अनजान ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें. आउटडेटेड ऐप्स भी खतरनाक साबित हो सकते हैं. इससे भी अटैकर्स को मौका मिलता है. ऐसें में ऐप्स को अप-टू-डेट रखें.

Also Read: 9000 रुपये से कम कीमत पर खरीदें Samsung का यह पावरफुल स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी से लोडेड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >