सलमान खान पर Ex गर्लफ्रेंड ने लगाए गंभीर आरोप, किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘मुझे गाली दी, मारा-पीटा’

सलमान खान और सोमी अली के बारे में कौन नहीं जानता. सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी ने लेटेस्ट पोस्ट में एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए है, जो काफी चौंकानेवाला है. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा कि, सलमान ने उनके साथ बहुत ही बुरा बिहेव किया था.

Salman Khan-Somy Ali: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान (Salman Khan) के चाहने वालों की कमी नहीं है. उनकी फीमेल फैन की लिस्ट काफी लंबी है. फिल्मों के अलावा भाईजान अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते है. उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली (Somy Ali) ने कई सारे पोस्ट कर एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए है. पोस्ट में उन्होंने सलमान को लेकर कई सारी बातें की है. पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने पुराने दिन याद किए है और अपनी आपबीती सुनाई है.

सोमी अली का पोस्ट हो रहा वायरल

सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारे पोस्ट किए. पहले पोस्ट में उन्होंने अपने एनजीओ, नो मोर टीयर्स के बारे में बताया, जो मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के पीड़ितों को बचाने के लिए किया था. ये डिस्कवरी प्लस पर एक डॉक्यूमेंट-सीरीज के रूप में दिखाया गया था. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैंने भारत में आठ साल तक उस इंसान को डेट किया, जिसने मुझपर घरेलू हिंसा किया.

https://www.instagram.com/p/CnChPGlrz0F/
मैं 16 साल की भोली-भाली लड़की थी…

सोमी अली अगले पोस्ट में लिखती है, भारत आने का मेरा एकमात्र मकसद सलमान से शादी करना था. मैं 16 साल की भोली-भाली लड़की थी, जो उससे शादी करने के लिए अमेरिका से भारत आ गई. उस समय मेरा एक दिमाग बच्चों वाला था. मुझे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि फिल्म में उन्होंने जो किरदार निभाया है वह वास्तविक जीवन में मेरे प्रति बिल्कुल विपरीत है.

https://www.instagram.com/p/CnChUK4L95H/
सलमान मुझे मारते-पीटते थे…

सोमी ने बताया कि सलमान ने भारत में फाइट और फ्लाइट नाम की डिस्कवरी सीरीज पर बैन लगाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी. न्यूयॉर्क में उनके वकील ने मुझे झूठा बताया और धमकी भरा ईमेल भेजा कि अगर मैं यह कहना बंद नहीं करूंगी कि सलमान ने कभी मुझे मारा तो वह मुझ पर मुकदमा करेंगे. जब मैं मुंबई में थी तो सलमान मुझे मारते-पीटते थे. मेरी हाउस हेल्पर उन्हें ऐसा करने से मना करती थी, जब वो मेरी चीख सुनती थी. उस समय मेरे मेकअप आर्टिस्ट अजय शेलार को मेरी गर्दन पर चोट के निशान और कई अन्य जगहों पर फाउंडेशन लगाकर उन्हें छिपाना पड़ता था. मैं अकेली महिला नहीं हूं जिसे उन्होंने गाली दी और डेट किया. उनके खिलाफ तो कई लोगों ने एफआईआर भी दर्ज किया है. 90 के दशक में ये खबरें कई न्यूजपेपर के हेडलाइम्स में थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >