Salman Khan Birthday: इन सितारों की सलमान खान ने बदली किस्मत, ये अभिनेत्री बनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस!

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. सलमान को लोग उनकी एक्टिंग, फिल्मों, एक्शन और दरियादिली के लिए जानते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है और कई एक्टर्स को लॉन्च किया है. चलिए आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताते है, जिसे दबंग स्टार ने लॉन्च किया था.

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. एक्टर देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 30 सालों से अधिक समय तक काम किया है.

सलमान खान एक्टिंग के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने कई एक्टर्स को बॉलीवुड में लॉन्च किया है, जिसमें पलक तिवारी, सोनाक्षी सिन्हा, शहनाज गिल जैसे कलाकार का नाम शामिल है.

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ से शहनाज गिल ने बॉलीवुड में कदम रखा. बता दें कि शहनाज उनके रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी है.

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की ‘दबंग’से बॉलीवुड में डेब्यू किया, सलमान ही वो शख्स थे, जिन्होंने एक्ट्रेस को वजन कम करने के लिए कहा और फिल्मों में करियर बनाने के लिए मोटिवेट किया.

अथिया शेट्टी और सूरज पंचोली को सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन ‘हीरो’ में निर्देशित और लॉन्च किया था. दोनों ने सलमान के इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था.

सलमान खान ने टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से लॉन्च किया था. बता दें कि पलक एक पॉपुलर स्टारकिड है.

जहीर, सलमान खान के बचपन के दोस्त के बेटे हैं, जबकि प्रनूतन मनीष बहल की बेटी हैं. दोनों को फिल्म ‘नोटबुक’ से सलमान ने लॉन्च किया. ये फिल्म साल 2019 में आई थी.

सलमान खान ने फिल्म ‘युवराज’ के सेट पर कैटरीना कैफ जैसी दिखने वाली जरीन खान को अपनी अगली फिल्म वीर में काम दिया. इस फिल्म से जरीन ने बॉलीवुड में कदम रखा.

फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ में सलमान ने अपने अपोजिट स्नेहा उलाल को काम करने का मौका दिया था. स्नेहा काफी हद तक ऐश्वर्या राय से मिलती-जुलती है.

कैटरीना कैफ ने 2003 में फिल्म ‘बूम’ से डेब्यू किया था, लेकिन ये चली नहीं. इसके बाद एक्टर ने कैट को फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ से दोबारा लॉन्च किया. आज भी टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है.

Also Read: Tiger 3: सलमान खान ने टाइगर 3 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं भाग्यशाली हूं कि लोगों ने मुझे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >