Salaar: डंकी देखने का नहीं है मन.. तो मात्र 100 रुपये में देखें प्रभास की सालार, यहां से अभी बुक करें टिकट

1 / 1
Salaar: डंकी देखने का नहीं है मन.. तो मात्र 100 रुपये में देखें प्रभास की सालार, यहां से अभी बुक करें टिकट
फुल स्क्रीन में देखें

Salaar: डंकी देखने का नहीं है मन.. तो मात्र 100 रुपये में देखें प्रभास की सालार, यहां से अभी बुक करें टिकट

Salaar At Just Rs 100: अगर आप प्रभास के फैन है, तो आज का दिन आपके लिए काफी स्पेशल होगा, क्योंकि सालार फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ऐसे में आप अगर फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां जानिए कम रेट में कैसे देख सकते हैं.

प्रभास स्टारर सालार आज दुनिया भर में रिलीज हो गई है और तेलुगु स्टार के फैंस फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं. प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालार पार्ट 1: सीजफायर ने अपना पहला शो देर रात 1 बजे शुरू किया और दर्शकों की भीड़ थियेटर्स में देखने को मिली.

सालार को साढ़े तीन स्टार रेटिंग देते हुए, मनोबाला ने लिखा, “एड्रेनालाईन-पंपिंग एक्शन फिल्म के इस रोलरकोस्टर में देवा के रूप में प्रभास ने कमाल किया हैं.”

उन्होंने आगे कहा, ”#प्रशांतनील एक्शन शैली की सीमाओं को पार करता है, लड़ाई और उतार-चढ़ाव का मिश्रण पेश करता है. हैट्रिक ब्लॉकबस्टर हासिल करने के बाद, निर्देशक सालार सीज फायर के साथ अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखने में कामयाब रहे हैं.”

ऐसे में अगर आप भी डंकी फिल्म देख चुके हैं या फिर नहीं देखना चाहते हैं, प्रभास की सालार को वीकेंड में जरूर एंजॉय कर सकते हैं. आज हम आपको कुछ सिनेमाघरों के नाम बताएंगे, जहां आप कम दाम में फिल्म का मजा ले सकते हैं.

सरकार ने टिकट के दामों में एडजस्टमेंट को मंजूरी दे दी है, जिससे सिंगल-स्क्रीन थिएटरों के लिए 65 रुपये और मल्टीप्लेक्स के लिए 100 रुपये की वृद्धि की अनुमति मिल गई है. नतीजतन, हैदराबाद के कई थिएटरों में मौजूदा टिकट की कीमतें अब 400 रुपये से 500 रुपये के बीच हैं.हालांकि अपने बजट पर दबाव डाले बिना सालार का अनुभव लेने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए, हैदराबाद में वैकल्पिक थिएटर हैं, जो 100 रुपये से 175 रुपये में मूवी टिकट देते हैं.

हैदराबाद में उचित दरों पर सालार देखने के लिए थिएटरों की सूची में सिकंदराबाद में अंजलि मूवी मैक्स, प्रशांत सिनेमा है. इसके अलावा माधापुर में बीआर हाईटेक 70 मिमी, एबिड्स में रामा कृष्णा 70 मिमी, मियापुर में साई रंगा 4के, आरटीसी एक्स रोड में संध्या 35 मिमी मौजूद है.

इसके अलावा मूसापेट में शांति थिएटर, नारायणगुडाश्री रामुलु 70 मिमी 4k लेजर, मल्काजगिरि में श्री साई राम 70 मिमी ए/सी 4k डॉल्बी एटमॉस, कुशाईगुडा में तल्लुरी थिएटर शामिल है.

होम्बले फिल्म्स की सालार: पार्ट 1: सीजफायर में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया है. सालार की अवधि 2 घंटे 55 मिनट है. फिल्म का क्लैश शाहरुख खान की डंकी से है.

Also Read: Salaar Leaked Online: प्रभास की सालार को रिलीज होते ही लगा झटका, एचडी प्रिंट में इन साइट्स पर लीक हुई फिल्म!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >