झारखंड: विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना छठ पूजा, देखें तस्वीरें

शनिवार की सुबह 15 विदेशी पर्यटक जल मार्ग होते हुए क्रुज के माध्यम से राजमहल पहुंचे. ये सभी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा एवं अमेरिका जैसे देशों से आए थे.

दीप सिंह, साहिबगंज :

छठ महापर्व शुरू गया है और झारखंड के सभी जिलों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. अब छठ पर्व न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी विख्यात है. यही कारण है कि विदेशी नागरिकों की भी इस पर्व की ओर दिलचस्पी बढ़ती जा रही है. ताजा उदाहरण साहिबगंज के राजमहल का है. जहां विदेशी पर्यटकों ने उत्तर वाहिनी के गंगा तट पर हो रही छठ पूजा की भव्य तैयारी को न सिर्फ देखा बल्कि इसके महत्व को भी समझा.

उनके लिए ये सारी चीजें आकर्षण का केंद्र रही. बता दें शनिवार की सुबह 15 विदेशी पर्यटक जल मार्ग होते हुए क्रुज के माध्यम से राजमहल पहुंचे. ये सभी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा एवं अमेरिका जैसे देशों से आए थे. गंगा तट पर पहुंचने के बाद सभी ने छठ पूजा को लेकर हो रही तैयारियों की तस्वीरें ली. और उनसे संबंधित जानकारियां प्राप्त की. कोलकाता टूरिस्ट एजेंसी के गाइड सुबेंदु घोष ने विदेशी पर्यटकों को चार दिवसीय मनाए जाने वाले छठ महापर्व से संबंधित सारी जानकारी दी.

Also Read: साहिबगंज में बांस के बने सूप का चार राज्यों में होता है निर्यात, एक लाख से भी ज्यादा घरों तक पहुंचता है
ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का किया भ्रमण

क्रुज से राजमहल उतारने के बाद ऑटो के माध्यम से सभी लोग मंगलहाट के लिए रवाना हुए. विदेशी पर्यटकों ने राजमहल के सिंघीदलान, मंगलहाट स्थित बारहदारी व जामा मस्जिद जैसे ऐतिहासिक पर्यटन स्थल का भ्रमण किया.

धरोहरों की सुंदरता पर पानी फिर देती है जर्जर सड़क

झारखंड सहित सीमावर्ती इलाके के पश्चिम बंगाल एवं बिहार के पर्यटकों के अलावे विदेशी पर्यटक भी राजमहल के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल का दीदार करने पहुंचते हैं. लेकिन राजमहल से मंगलहाट तक की जर्जर सड़क पर्यटकों के सफर को कठिन बना देती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >