Sagar Dhankar Murder Case: आरोपी प्रिंस दलाल की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस, जानें मामला

सागर धनखड़ की हत्या मामले में आरोपी प्रिंस ने अपनी बहन की रिंग शिरोमणि और शादी में शामिल होने के लिए जमानत की मांग की थी. रोहिणी कोर्ट के अतिरिक्त सत्र जज शिवाजी आनंद ने याचिका पर नोटिस जारी किया और 31 अक्टूबर को अगली सुनवाई के लिए सुचीबद्ध किया.

छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में रोहिणी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पुलिस को हत्या के आरोपी प्रिंस दलाल की अंतरिम जमानत याचिका को लेकर नोटिस दिया है.

बहन की शादी के लिए प्रिंस ने मांगी जमानत

सागर धनखड़ की हत्या मामले में आरोपी प्रिंस ने अपनी बहन की रिंग शिरोमणि और शादी में शामिल होने के लिए जमानत की मांग की थी. रोहिणी कोर्ट के अतिरिक्त सत्र जज शिवाजी आनंद ने याचिका पर नोटिस जारी किया और 31 अक्टूबर को अगली सुनवाई के लिए सुचीबद्ध किया.

Also Read: Sagar Dhankar Murder Case: पहलवान सुशील कुमार पर हत्या का आरोप तय, रेसलर मर्डर केस में आया कोर्ट का फैसला

सुशील कुमार सहित 18 लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप तय

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पिछले दिनों ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और 17 अन्य के खिलाफ छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामले में आरोप तय किया था. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने सुशील कुमार और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत आरोप तय किये जिसमें हत्या, दंगा करने और आपराधिक साजिश संबंधित मामले शामिल हैं.

Also Read: Sagar Rana Murder Case: सुशील कुमार की जेल यात्रा के दौरान फोटोसेशन करना पुलिसवालों को पड़ गया भारी, जांच के आदेश जारी

सुशील कुमार और अन्य पर सागर धनखड़ के साथ मारपीट और हत्या का आरोप

गौरतलब है कि सुशील कुमार अन्य पर कथित ‘प्��ोपर्टी विवाद’ में चार मई 2021 को शहर के छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग क्षेत्र में पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियन सागर धनखड़ और उनके दोस्तों से कथित रूप से मारपीट का आरोप है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार धनखड़ की चोटों के कारण मौत हो गयी थी. दिल्ली पुलिस ने 23 मई को इस पहलवान को गिरफ्तार किया था. दो जून 2021 से वह न्यायिक हिरासत में है.

Also Read: छत्रसाल स्टेडियम में सुशील की दबंगई से खिलाड़ी ही नहीं कोच भी थे परेशान, कई ने तंग आकर उठाया था ऐसा कदम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >