Sadak 2 एक्ट्रेस Chrisann Pereira शारजाह जेल से हुई रिहा, ड्रग तस्करी मामले में किया गया था गिरफ्तार, डिटेल्स

एक्ट्रेस क्रिसन परेरा जेल से छूट गई है और इस बात की जानकारी उनके भाई केविन परेरा ने दी. केविन ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. शारजाह जेल से बाहर आने के तुरंत बाद क्रिसन ने अपने परिवार को फोन किया.

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘सड़क 2’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस क्रिसन परेरा (Chrisann Pereira) के फैंस के लिए गुड न्यूज है. क्रिसन को यूएई की शारजाह जेल से रिहा कर दिया गया है. एक्ट्रेस को ड्रग-स्मगलिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था. अब वो आजाद हो चुकी है और उनका एक वीडियो उनके भाई केविन परेरा ने शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस इमोशनल होती दिख रही है.

जेल से रिहा हुई क्रिसन परेरा

क्रिसन परेरा जेल से छूट गई है और इस बात की जानकारी उनके भाई केविन परेरा ने दी. केविन ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. शारजाह जेल से बाहर आने के तुरंत बाद क्रिसन ने अपने परिवार को फोन किया. “क्रिसन आज़ाद है!!! वह अगले 48 घंटों में भारत में होगी.” वीडियो कॉल में उसकी मां कहती दिख रही है, “तुम आजाद हो. यह कमाल है.”

शारजाह एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया था क्रिसन परेरा को गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों ने कथित तौर पर मुंबई की रहने वाली अभिनेत्री को जाल में फंसाया था. आरोपियों ने अभिनेत्री को हॉलीवुड की एक वेब सीरीज में काम दिलवाने का वादा किया और ‘ऑडिशन’ के बहाने शारजाह भेजा, जहां उनके पास से मादक पदार्थ बरामद हुए. परेरा को एक अप्रैल को शारजाह हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था.

Also Read: एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा सलमान खान को, बॉडीगार्ड शेरा ने लोगों से की धक्का-मुक्की, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
एक-दो दिन में मुंबई सकती है एक्ट्रेस

अधिकारी ने बताया कि परेरा की गिरफ्तारी के बाद आरोपी रवि बोभते और एंटनी पॉल ने उन्हें छुड़ाने के लिए उनकी मां से कथित तौर पर 80 लाख रुपये की मांग की. इसके बाद अभिनेत्री की मां ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया, जिसने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया. अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को मामले से संबंधित दस्तावेज भेजे थे जिसके बाद मामले के विवरण की जांच की गई और क्रिसन परेरा को बुधवार रात रिहा कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में विदेश मंत्रालय के साथ भी आधिकारिक तौर पर बातचीत जारी है. अधिकारी ने बताया कि परेरा एक-दो दिन में मुंबई लौट सकती हैं.(भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >