वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की नजर पांच बड़े रिकॉर्ड्स पर, देखें वीडियो

रोहित शर्मा ने 2015 और 2019 में हिस्सा लिया है, जिसमें उनके नाम 6 शतक का रिकॉर्ड दर्ज है. वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में रोहित शर्मा दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ टॉप पर मौजूद हैं. दोनों खिलाड़ियों ने 6 शतक लगाये हैं.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 कई मायनों में बेहद खास है. बतौर खिलाड़ी और कप्तान उनके पास इतिहास रचने का मौका है. खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा पांच बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ सकते हैं. अगर ऐसा करने में हिटमैन कामयाब होते हैं, तो महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल भी पीछे छूट जाएंगे. वर्ल्ड कप 2023 में एक शतक लगाते ही रोहित शर्मा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. रोहित शर्मा ने 2015 और 2019 में हिस्सा लिया है, जिसमें उनके नाम 6 शतक का रिकॉर्ड दर्ज है. वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में रोहित शर्मा दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ टॉप पर मौजूद हैं. दोनों खिलाड़ियों ने 6 शतक लगाये हैं. रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में अबतक 17 मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें उन्होंने 6 शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं. रोहित शर्मा ने 2019 वर्ल्ड कप में पांच शतक जड़े थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >