Bihar News: कटिहार के चार मजदूरों की नागालैंड में सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बिहार के कटिहार निवासी 4 मजदूरों की मौत नागालैंड में एक सड़क हादसे में हो गई. सभी 5 दिन पहले ही नागालैंड मजदूरी करने गए थे

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत रज्जीगंज गांव के 4 मजदूरों की मौत नागालैंड के दीमापुर सात मईल स्थान पर सड़क दुर्घटना में हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया है. सभी मजदूर 5 दिन पहले ही मजदूरी करने नागालैंड गए हुए थे.

घटना को लेकर बताया गया कि रामपुर पंचायत के राज्जीगंज गांव के रहने वाले नागेश्वर महतो के 24 वर्षीय पुत्र मृतक रघुवंश महतो, रामसागर महतो के 22 वर्षीय पुत्र मृतक पंकज कुमार, धर्मदेव चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र मृतक संजय कुमार, ओम प्रकाश महतो के 19 वर्षीय पुत्र मृतक शिव नंदन कुमार सभी नागालैंड के दिमापुर सात माइल स्थान पर भवन निर्माण कार्य करने गांव से 5 दिन पूर्व गए थे. शनिवार सुबह सभी मजदूर अपने आवास से मजदूरी करने कार्य स्थल पर मैजिक पर सवार होकर जा रहे थे. रास्ते में पीछे से तेल टैंकर ने मैजिक गाड़ी में ठोकर मार दिया. जिसमें मौके पर ही पांच मजदूरों की मौत हो गई.

पांच लोगों में चार मजदूर कोढ़ा प्रखंड के रज्जीगंज गांव निवासी थे. मृतक के परिजनों को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई. गांव के लोगों द्वारा दीमापुर में संपर्क कर घटना की विस्तृत जानकारी लिया गया. सभी मृतक के शव का पोस्टमार्टम बाद एंबुलेंस से शव घर भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी.

घटना बाद सभी मृतक परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना की सूचना पाकर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध जन मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को संतावना देने में लगे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >