Road Accident Death : झारखंड के लातेहार में ट्रक ने बच्ची को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Road Accident Death, Jharkhand News, लातेहार न्यूज : झारखंड के लातेहार जिले के मनिका में बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने एनएच-75 को जाम कर दिया. आज सोमवार को जाम स्थल पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई है. मृतक बच्ची के परिजनों का जाम स्थल पर रो-रोकर बुरा हाल है. आपको बता दें कि मनिका निवासी संजय राम की पुत्री अंजली कुमारी (5 वर्ष) की मौत रविवार की देर रात एक ट्रक की चपेट में आने से हो गई थी.

लातेहार जिले के मनिका में एक बच्ची की मौत हो गयी है. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने एनएच-75 को जाम कर दिया. मृतक बच्ची के परिजनों का जाम स्थल पर रो-रोकर बुरा हाल है. आपको बता दें कि लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के मुख्य पथ स्थित पचफेड़ी चौक पर मनिका निवासी संजय राम की पुत्री अंजली कुमारी (5 वर्ष) की मौत रविवार की देर रात एक ट्रक की चपेट में आने से हो गई थी.

Also Read: अवैध कोयला उत्खनन करनेवालों के खिलाफ छापामारी, प्राथमिकी दर्ज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची सड़क के किनारे खड़ी थी. तभी ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची के सिर पर ट्रक का चक्का चढ़ गया था. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार दल बल के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने उक्त ट्रक को जब्त कर लिया है. मृतक बच्ची के परिजन पचफेड़ी चौक पर सब्जी बेचने का काम करते हैं.

Also Read: Betla National Park Latest News : कर्नाटक से झारखंड के बेतला नेशनल पार्क में लाए गए हाथी काल भैरव को जंगली हाथियों ने मार डाला, पढ़िए ये रिपोर्ट

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >