Garhwa News: राशन नहीं मिला, तो 100 से ज्यादा लोगों ने बीडीओ कार्यालय पर किया हंगामा

Garhwa News: धुरकी प्रखंड के खुटिया गांव के 120 ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और हंगामा करने लगे. ये लोग नियमित राशन देने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों के हंगामे की सूचना बीडीओ को मिली, तो वे अपने दफ्तर से बाहर आये और ग्रामीणों से मुलाकात की.

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिला में राशन नहीं मिलने पर लोगों ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्यालय से बाहर आना पड़ा. 100 से ज्यादा ग्रामीणों ने बीडीओ को लिखित आवेदन दिया. साथ ही मौखिक रूप से अपनी शिकायत से भी उन्हें अवगत कराया.

खुटिया गांव के 120 लोगों ने किया हंगामा

मामला गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड का है. प्रखंड के खुटिया गांव के 120 ग्रामीण बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और हंगामा करने लगे. ये लोग नियमित राशन देने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों के हंगामे की सूचना बीडीओ को मिली, तो वे अपने दफ्तर से बाहर आये और ग्रामीणों से मुलाकात की.

Also Read: झारखंड में नहीं थम रहा डायन बिसाही का मामला, अब गढ़वा में दंपती को पीटकर किया घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

डीलर पर लगाया मनमानी का आरोप

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग राशन के लाभुक हैं. प्रेरणा महिला समूह की डीलर मानमती देवी मनमानी कर रही हैं. पांच-छह महीने से उन्होंने राशन देना बंद कर दिया है. इस संबंध में प्रखंड मुख्यालय में लिखित आवेदन दिया गया था. शिकायत के बावजूद अब तक किसी लाभुक को राशन नहीं मिला है.

शिकायत की जांच करेंगे धुरकी प्रखंड के बीडीओ

ग्रामीणों ने कहा कि हमलोग सुखाड़ की मार झेल रहे हैं. वहीं, राशन से भी अनाज नहीं मिल रहा है. इसकी वजह से हमारी समस्या दोगुनी हो गयी. लाभुकों की बात सुनने के बाद बीडीओ ने उन्हें आश्वस्त कया कि अपने स्तर से जांच करवाकर राशन का वितरण करवायेंगे.

जांच की रिपोर्ट गढ़वा के उपायुक्त को देंगे

बीडीओ ने कहा कि वह इस बात की भी जांच करेंगे कि आखिर क्या वजह है कि डीलर राशन का वितरण नहीं कर रही है. उन्होंने लाभुकों से कहा कि वह तत्काल इसकी सूचना आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) को दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी जांच में जो कुछ भी सामने आयेगा, उसकी रिपोर्ट वह गढ़वा के उपायुक्त को भेजेंगे. साथ ही जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को भी इससे अवगत कराया जायेगा.

डीलर के खिलाफ होगी कार्रवाई

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. शिकायत करने वालों में मधु देवी, लीलावती देवी, अमरावती देवी, लालमन देवी, मीरा कुंअर, रियाजुद्दीन अंसारी, जफर अंसारी, राजकुमार बेदिया आदि शामिल थे.

रिपोर्ट- अनुप जायसवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >