VIDEO: ‘लेजा-लेजा रे महकी रात में’ गाने पर एक्ट्रेस रश्मि देसाई का कातिलाना डांस वायरल, आपने देखा क्या?

Rashami Desai- बिग बॉस फेम रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. पिछले दिनों रश्मि का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो सुपरहिट गाने ‘गेंदा फूल पर गजब डांस कर रही थी. अब एक बार फिर रश्म‍ि अपने नये वीडियो से तहलका मचा रही है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ले जा ले जा गाने में डांस कर रही है.

Rashami Desai dance video: बिग बॉस फेम रश्मि देसाई (Rashami Desai) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. पिछले दिनों रश्मि का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो सुपरहिट गाने ‘गेंदा फूल पर गजब डांस कर रही थी. अब एक बार फिर रश्म‍ि अपने नये वीडियो से तहलका मचा रही है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ले जा ले जा गाने में डांस कर रही है.

Also Read: Genda Phool गाने पर Rashami Desai का जबरदस्त डांस, एक्ट्रेस दीपिका और देवोलीना ने भी परफॉर्मेंस से लगाई आग, VIDEO

रश्म‍ि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है. इसमें वो लेजा-लेजा रे महकी रात में गाने पर डांस कर रही है. इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही है. दो घंटे पहले शेयर किए इस वीडियो को अब तक 156,441 व्यूज मिल चुके है. फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे है.

इसके पहले रश्म‍ि ने ओपन एंड लूज शर्ट पहने तसवीरें शेयर की थी. इनमें उनका ग्लैमरस लुक देखा जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने कोट किया, ‘बोल्ड एंड ब्यूटीफुल’. साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘शुरुआत करने की हिम्मत करें’.

वहीं, कुछ समय पहले रश्मि ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया था. वीडियो में रश्मि देसाई ने ब्राउन कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ था. साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर की टाइट्स पहनी हुई है. रश्मि देसाई के इस डांस वीडियो को फैन्स ने खूब पसन्द किया था.

वर्क फ्रंट पर रश्म‍ि देसाई नागिन 4 में शलाका के रोल में नजर आ रही हैं. फिलहाल लॉकडाउन की वजह से शो की शूट‍िंग बंद है. अब ऐसी खबर आ रही है कि लॉकडाउन के चलते अचानक पैदा हुई बजट की समस्या की वजह से इस धारावाहिक के कुछ बड़े कलाकारों को बाहर करने पर विचार किया जा रहा है. उन कलाकारों में से सबसे पहला नाम टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मि देसाई का है. खबर है कि कुछ ही समय पहले ही इस धारावाहिक का हिस्सा बनीं रश्मि लॉकडाउन के बाद जारी होने वाले इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >