Ramayana: बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के हाथ लगी रणबीर कपूर की रामायण! निभाएंगे राजा दशरथ का रोल, जानें नाम

1 / 1
Ramayana: बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के हाथ लगी रणबीर कपूर की रामायण! निभाएंगे राजा दशरथ का रोल, जानें नाम
फुल स्क्रीन में देखें

Ramayana: बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के हाथ लगी रणबीर कपूर की रामायण! निभाएंगे राजा दशरथ का रोल, जानें नाम

Ramayana: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज है और फैंस इससे जुड़ी हर जानकारी के बारे में जानना चाहते है. सुनने में आ रहा है कि इसमें अमिताभ बच्चन की एंट्री हो रही है.

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर मेकर्स जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं. फिल्म के कास्ट को लेकर आए दिन अपडेट्स आते रहते है. फिल्म में रणबीर भगवान राम के किरदार में दिखेंगे.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सीता के रोल के लिए साउथ स्टार साई पल्लवी का नाम सामने आया था. जिसके बाद कुछ दिन पहले खबर आई कि साई की जगह बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने ले ली.

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एंट्री तय है. मेकर्स ने उनसे संपर्क किया है. हालांकि, इस बारे में एक्टर की टीम या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स ने अमिताभ बच्चन से राजा दशरथ की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया है. दशरथ, भगवान राम के पिता थे. कहा जा रहा है कि बिग बी ने इस किरदार को निभाने में स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं.

कहा जा रहा है कि फिलहाल अमिताभ बच्चन ने एंग्रीमेंट पर साइन नहीं किया है. अगर वाकई में इस खबर में सच्चाई है तो अमिताभ और रणबीर कपूर को पिता-पुत्र के रोल में देखना दिलचस्प होगा.

रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर को फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए वोकल प्रशिक्षण से गुजरना होगा क्योंकि नितेश चाहते हैं कि रणबीर का साउंड अलग हो.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि रणबीर जल्द ही फिल्म की शूटिंग करेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने हनुमान का किरदार निभाने के लिए सनी देओल और कुंभकरण का किरदार निभाने के लिए बॉबी देओल से भी संपर्क किया है.

इससे पहले रणबीर और अमिताभ बच्चन ने अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र में एक साथ काम किया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर थी और इसमें आलिया भट्ट ने भी काम किया था. एक्शन फिल्म में बिग बी रणबीर के गुरु की भूमिका में थे.

कहा जा रहा है कि रामायण में साउथस्टार यश, रावण के रोल में दिखेंगे. वहीं, तमिल स्टार विजय सेतुपति को विभीषण की भूमिका के लिए चुना गया है. अफवाह है कि लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभाएंगी.

वहीं, पिछली बार रणबीर फिल्म एनिमल में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और इसने जमकर नोट छापे थे.

Also Read: Ramayan: कितने लाख में बनता था रामानंद सागर की रामायण का एक एपिसोड? कमाई जान कर उड़ जाएंगे होश Also Read: Rockstar में इम्तियाज अली इस एक्ट्रेस को करना चाहते थे कास्ट, नरगिस फाखरी की जगह ये अभिनेत्री थी पहली पसंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >