फिल्म Bholaa में ‘लंगड़ा’ की किरदार में दिखे बोकारो के रामानुज, जानिए किस स्टार को मानते है आदर्श

बॉलीवुड फिल्म ‘भोला’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अजय देवगन की फिल्म भोला में झारखंड के एक अभिनेता ने बेहतर अभिनय किया है. भोला फिल्म में लंगड़ा की किरदार में बोकारो के रामानुज नजर आए है. जानकारी हो कि वह बोकारो के सेक्टर-12 में रहते है.

बोकारो. बॉलीवुड फिल्म ‘भोला’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अजय देवगन की फिल्म भोला में झारखंड के एक अभिनेता ने बेहतर अभिनय किया है. भोला फिल्म में लंगड़ा की किरदार में बोकारो के रामानुज नजर आए है. जानकारी हो कि वह बोकारो के सेक्टर-12 में रहते है. इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से जादू बिखेरने की कोशिश की है. छोटे से शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपने टैलेंट के बल पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनायी है. रामानुज के पास लगभग 100 फिल्में, वेबसीरीज, टीवी सीरियल, विज्ञापन, लघु फिल्म और 25 साल का थियेटर/स्ट्रीट प्ले का अनुभव है.

कई फिल्म और सीरियल का रह चुके है हिस्सा

उड़ान, यह है मोहब्बतें, कसौटी जिंदगी की, जीजी मां, मेरे साई, विघ्नहर्ता गणेश, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, तू भी उड़ान, संकट मोचन हनुमान इश्क का रंग सफेद, क्राइम पेट्रोल सहित कई चर्चित सीरियल में उन्होंने काम किया हुआ है. साथ ही सुपर 30, लक्ष्मी बम, और आसिफा और ओम जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें एक्टिंग का शौक बचपन से था और अपने युवावस्था से ही नुक्कड़ नाटक में भाग लिया करते थे, थिएटर में अभिनय किया करते थे. साथ ही रामानुज ने बताया कि वह अजय देवगन की भोला फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. क्योंकि यह फिल्म एक्शन और रोमांच से भरपूर है.

‘इश्क का रंग सफेद’ से मिला पहला ब्रेक

बोकारो के रामानुज को टीवी सीरियल ‘इश्क का रंग सफेद’ से पहला ब्रेक मिला था. रामानुज ने बताया कि वह एक प्रोडक्शन इंजीनियर थे और काम के सिलसिले में ही मुंबई आए थे. लेकिन, वहां शूटिंग देखकर काफी प्रभावित हुए फिर उन्होंने आगे फिल्मों में ही काम करने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि वह अपने काम से काफी ज्यादा बोर हो गए थे और उन्हें शुरु से एक्टिंग का शौक भी था. पहला ब्रेक पहला टीवी सीरियल ‘इश्क का रंग सफेद’ से मिला था. उसमें वह इंस्पेक्टर की भूमिका में थे.

Also Read: KRK ने ‘भोला’ को लेकर अजय देवगन को दी नसीहत, कहा- थोड़ी मर्यादा है, तो मान लें कि आपने फिल्म के नाम पर…

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मानते हैं आदर्श

फिल्मी जगत की बात करते हुए रामानुज ने बताया कि वह बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपना आदर्श मानते हैं. उन्होंने कहा कि नवाजुद्दीन संघर्ष और सफलता के बीच सबसे बड़े मेंटर हैं. हर कोई उनसे प्रेरित होता है. जानकारी हो कि रामानुज के पिता बोकारो इस्पात संयंत्र के फायर सर्विस से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं. रामानुज ने बॉलीवुड में करियर बनानेवाले नौजवानों को गुरु मंत्र देते हुए कहा है कि बॉलीवुड का सपना देखने वाले लोग अपने एक्टिंग स्किल्स पर काम करें और धैर्य रखें.

रामानुज का एक नजर में परिचय

नाम : रामानुज कुमार

पता : सेक्टर 12 ए, क्वार्टर नंबर- 3340

शिक्षा : मैट्रिक -वीआईवी सेक्टर-12 ई, इंटर- सेक्टर-12 हाई स्कूल, ग्रेजुएशन-सेक्टर-12 रण विजय कॉलेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >