Ram Setu vs Thank God BO Day 6: 50 करोड़ के क्लब में राम सेतु की एंट्री, वीकेंड पर भी सुस्त पड़ी थैंक गॉड

अक्षय कुमार की राम सेतु दर्शकों को थियेटर तक खींचने में सफल रही. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अच्छा रहा. वहीं, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की कॉमेडी-ड्रामा थैंक गॉड बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई.

Ram Setu vs Thank God Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की थैंक गॉड (Thank God) बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ गई है. फिल्म दिवाली पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही. वीकेंड का भी इसे कोई फायदा नहीं मिला. वहीं, अक्षय कुमार की राम सेतु (Ram Setu) का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन काफी बेहतर रहा. चलिए आपको बताते है दोनों के छठे दिन का कलेक्शन.

थैंक गॉड के छठे दिन की कमाई

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की कॉमेडी-ड्रामा थैंक गॉड का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. छठे दिन मुश्किल से फिल्म 4 करोड़ कमा पाई. अबतक फिल्म ने टोटल 29.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि कहा जा रहा है कि फिल्म आगे वाले दिनों में भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाएगी.

राम सेतु के छठे दिन की कमाई

अक्षय कुमार की राम सेतु दर्शकों को थियेटर तक खींचने में सफल रही. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. शुरुआती रुझानों के अनुसार, मूवी ने छठे दिन 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अबतक टोटल कलेक्शन 56.50 करोड़ रुपये है. बात दें कि अक्षय की ये फिल्म बेस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई. इससे पहले एक्टर की मूवीज बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षा बंधन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई.

Also Read: Ram Setu vs Thank God BO Collection Day 4: थैंक गॉड का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम,राम सेतु ने कमाए इतने करोड़

जानें क्या है राम सेतु की कहानी

राम सेतु का निर्देशन फिल्म निर्माता अभिषेक शर्मा ने किया है. राम सेतु एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा है जो एक पुरातत्वविद् का अनुसरण करता है जो यह जांचता है कि राम सेतु एक मिथक है या वास्तविकता. महाकाव्य रामायण के अनुसार, राम सेतु वानर की भगवान राम की सेना द्वारा अपनी पत्नी सीता को बचाने के लिए लंका पहुंचने के लिए बनाया गया एक पुल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >