Raj Kundra Case LIVE : राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने शेयर किया पहला पोस्ट!
Copied link
Raj Kundra porn Case LIVE Update: पॉर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा (Raj Kundra) के अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई 7 अगस्त तक के लिए टाल दी गई है. वहीं, इस पूरे मामले पर पहली बार शिल्पा शेट्टी ने अपनी बात रखी है. इधर सोशल मीडिया पर यूजर्स शमिता शेट्टी को ट्रोल कर रहे है.
7:53 PM. 3 Aug 217:53 PM. 3 Aug
शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने शेयर किया पहला पोस्ट
शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर एक कुछ तसवीरें शेयर की हैं. इन तसवीरों में वियान अपनी मां शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आ रहे है. हालांकि ये अकाउंट वेरीफाइड नहीं है, लेकिन इसे राज कुंद्रा फॉलो करते है.
https://www.instagram.com/p/CSExSaWpstt/
7:53 PM. 3 Aug 217:53 PM. 3 Aug
स्नेहाशीष बल गिरफ्तार
अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में बंगाल पुलिस ने एक्टर स्नेहाशीष बल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे दमदम इलाके से अरेस्ट किया है.
3:46 PM. 3 Aug 213:46 PM. 3 Aug
शमिता शेट्टी ने बहन शिल्पा को किया सपोर्ट
बीते दिन शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा था, जिसपर कई लोगों ने कमेंट किया था. इस पोस्ट पर उनकी बहन शमिता शेट्टी ने कमेंट कर लिखा कि वो उनके साथ हमेशा है.
3:46 PM. 3 Aug 213:46 PM. 3 Aug
शिल्पा शेट्टी का इमोशनल पोस्ट
राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद से ही शिल्पा शेट्टी को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा था. बीते दिन एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा था. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हां, पिछला कुछ दिन मेरे लिए बहुत ही मुश्किल भरा रहा है. मेरे और परिवार के ऊपर बहुत सारे आरोप लगे हैं. मुझे ट्रोल किया गया है. सिर्फ मुझे ही नहीं मेरे परिवार को भी इसमें घसीटा गया है. मैंने इस मामले पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है, आगे भी नहीं करुंगी क्योंकि ये मामला अभी कोर्ट में है. आप लोग मेरी तरफ से गलत कोट लिखना बंद करें.”
https://www.instagram.com/p/CSEB7z0jiYZ/
2:12 PM. 3 Aug 212:12 PM. 3 Aug
शमिता शेट्टी हुई ट्रोल
राज कुंद्रा इस समय जेल में है और यूजर्स शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी को ट्रोल करने का एक मौका भी नहीं छोड़ रहे. शमिता का एक वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया था, जिसमें वो सैलून जाते हुए स्पॉट की गई. इस दौरान यूजर्स उन्हें कमेंट कर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करने लगे.
https://www.instagram.com/p/CSEg-KXK-rH/
2:12 PM. 3 Aug 212:12 PM. 3 Aug
राज कुंद्रा की जमानत याचिका 7 अगस्त तक टली
राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई 7 अगस्त तक टाल दी गई है. बता दें कि क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज के आईटी हेड रायन थॉर्प को गिरफ्तार किया था. फिलहाल दोनों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है.
मुख्य बातें
Raj Kundra porn Case LIVE Update: पॉर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा (Raj Kundra) के अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई 7 अगस्त तक के लिए टाल दी गई है. वहीं, इस पूरे मामले पर पहली बार शिल्पा शेट्टी ने अपनी बात रखी है. इधर सोशल मीडिया पर यूजर्स शमिता शेट्टी को ट्रोल कर रहे है.