Raj Kundra Case LIVE: राज कुंद्रा की कंपनी के चार कर्मचारियों के बयान दर्ज, गहना वशिष्ठ का बड़ा बयान
Copied link
Raj Kundra Case LIVE Update : पॉर्नोग्राफी मामले में फंसे बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा और रेयान थोरपे की जमानत याचिकाओं पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी. वहीं, गहना वशिष्ठ ने अपने ऊपर लगे रेप आरोप को झूठा बताया है.
1:42 AM. 7 Aug 211:42 AM. 7 Aug
राज कुंद्रा की कंपनी के चार कर्मचारी बनें गवाह
पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के लिए और मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. मामले में राज कुंद्रा की कंपनी वियान के चार कर्मचारी गवाह बने हैं. क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, चारों ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया है, जो कोर्ट में बेहद अहम सबूत है.
10:37 PM. 6 Aug 2110:37 PM. 6 Aug
बिना किसी कट के वीडियो अपलोड
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एडल्ट फिल्म मामले में एक और पीड़िता का बयान दर्ज किया है. उसने मालवणी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और बुधवार को अपना बयान दर्ज कराया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे आरोपी ने कहा था कि वह सिर्फ इंटीमेट सीन की शूटिंग कर रहे हैं. उसने एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए और शूटिंग के लिए कुछ हजार रुपये का भुगतान किया गया. हालांकि पीड़िता को एक दोस्त के जरिए पता चला कि उसका एडल्ट वीडियो एप पर उपलब्ध है. पूरा वीडियो “बिना किसी कट के अपलोड किया गया था.
6:22 PM. 6 Aug 216:22 PM. 6 Aug
राज कुंद्रा पर लगा ये आरोप
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एक नया खुलासा सामने आया है. एक लड़की का आरोप है कि शूट के दौरान उनसे यह बात छिपाई गई थी कि वीडियो में उनके प्राइवेट पार्ट भी दिखाए जाएंगे. जिसके बाद एप पर बिना कट के उनका वीडियो अपलोड किया गया. अब पीड़ित लड़की ने इस बारे में मालवाड़ी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है.
6:22 PM. 6 Aug 216:22 PM. 6 Aug
शर्लिन चोपड़ा ने लगाया था राज कुंद्रा पर ये आरोप
शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर कई आरोप लगाया था कि राज ने उन्हें एडल्ट फिल्मों के बिजनेस में धकेला है
6:22 PM. 6 Aug 216:22 PM. 6 Aug
शर्लिन चोपड़ा को किस करने की कोशिश की थी राज कुंद्रा ने
शर्लिन चोपड़ा ने दावा किया कि एक बिजनेस मीटिंग के बाद राज कुंद्रा मार्च 2019 में अचानक उनके घर पर आ गये थे. उन्होंने तर्क दिया कि एक टेक्स्ट मैसेज को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई. शर्लिन चोपड़ा ने कथित तौर पर दावा किया है कि राज उन्हें किस करने की कोशिश करने लगे लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया. उन्होंने राज से कहा कि वह एक शादीशुदा आदमी के साथ नहीं जुड़ना चाहती और न ही निजी जीवन और व्यवसाय को मिलाना चाहती है. इस पर, राज ने कथित तौर पर उन्हें बताया कि वो शिल्पा शेट्टी के साथ एक ‘मुश्किल रिश्ते’ में हैं और घर पर वो हमेशा तनाव में रहते हैं.
6:22 PM. 6 Aug 216:22 PM. 6 Aug
अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा से आज होगी पूछताछ
12:49 PM. 6 Aug 2112:49 PM. 6 Aug
राज कुंद्रा के सपोर्ट में आने की वजह से गहना पर लगा ये आरोप
गहना के मुताबिक, महिला ने जनवरी 2020 में फिल्म की शूटिंग की थी. “मुझे फरवरी 2021 में गिरफ्तार किया गया था, उसके बाद वह आगे क्यों नहीं आई और केस दर्ज करने में इतना समय क्यों लगा? मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं राज कुंद्रा के समर्थन में आगे आई हूं. उसे लगा मैं कि डर जाऊंगी और सच बोलना बंद कर दूंगी.
12:49 PM. 6 Aug 2112:49 PM. 6 Aug
गहना वशिष्ठ ने कही ये बात
गहना वशिष्ठ पर एक मॉडल ने रेप का मामला दर्ज कराया था. इस मामले पर गहना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गहना का कहना है कि पुलिस के पास मेरा लैपटॉप है और फोन है. उन डिवाइस में वो सारी चैट हैं, जिनमें वही लड़की मुझे धन्यवाद दे रही है उसे काम देने के लिए. उस लड़की के साथ हुई मेरे व्हाट्सचैट को सामने लाया जाए और पुलिस उसे कोर्ट में पेश करें.
12:49 PM. 6 Aug 2112:49 PM. 6 Aug
10 अगस्त को राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर होगी सुनवाई
अश्लील फिल्म बनाने और एप्स पर अपलोड करने के मामले में राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रयान थोरपे इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं. उनकी जमानत याचिकाओं पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी. बता दें कि इससे पहले 28 जुलाई को दोनों को जमानत देने से कोर्ट ने मना कर दिया था.
मुख्य बातें
Raj Kundra Case LIVE Update : पॉर्नोग्राफी मामले में फंसे बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा और रेयान थोरपे की जमानत याचिकाओं पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी. वहीं, गहना वशिष्ठ ने अपने ऊपर लगे रेप आरोप को झूठा बताया है.