Raj kundra Case Live Update: क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया, 6 घंटे तक चली पूछताछ

Raj Kundra Case LIVE Updates: अश्लील फिल्म बनाने और उसे ऐप्स पर अपलोड करने के आरोप में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था. आज इसपर सुनवाई हुई. कोर्ट ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है.

Live Updates
4:00 AM. 24 Jul 21 10:30 PM. 23 Jul

शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम राज कुंद्रा की पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज करने उनके घर पहुंची थी. अभिनेत्री का बयान दर्ज कर लिया गया है. उनसे 6 घंटे तक पूछताछ की गई. वहीं घर की तलाशी में एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है.

12:51 AM. 24 Jul 21 7:21 PM. 23 Jul

राज कुंद्रा के जुहू स्थित आवास पर छापा

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अब राज कुंद्रा के जुहू स्थित आवास पर छापा मारा है. एएनआई के मुताबिक क्राइम ब्रांच की एक टीम अश्लील फिल्मों के प्रोडक्शन से जुड़े एक मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के जुहू बंगले पर पहुंची है.

12:51 AM. 24 Jul 21 7:21 PM. 23 Jul

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने शिल्पा शेट्टी के घर की तलाशी ली

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने शिल्पा शेट्टी के घर की तलाशी ली.

12:51 AM. 24 Jul 21 7:21 PM. 23 Jul

गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे राज कुंद्रा

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राज कुंद्रा के वकील ने यह कहते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया कि बिजनेसमैन की गिरफ्तारी अवैध है. राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को लेकर बात करते हुए ETimes से उनके वकील सुभाष जाधव ने कहा कि वे इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का रुख करेंगे. राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए उन्होंने कहा, “राज कुंद्रा की गिरफ्तारी अवैध है. एक भी वीडियो ऐसा नहीं है जिसे अश्लील कहा जा सके. 4000 पेज का चार्जशीट दायर किया गया है लेकिन पुलिस वीडियो में किसी भी स्पष्ट यौन कृत्य को इंगित करने में सक्षम नहीं थी, जो धारा 67 ए के तहत अवैधता का प्रदर्शन करती थी. सुप्रीम कोर्ट ने पहले मुनव्वर फारूकी को इसी आधार पर रिहा किया था.”

12:51 AM. 24 Jul 21 7:21 PM. 23 Jul

शिल्पा शेट्टी से भी हो सकती है पूछताछ

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, राज कुंद्रा की पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी मुंबई पुलिस से पूछताछ कर सकती है. क्राइम ब्रांच की टीम राज को लेकर उनके घर पहुंची हैं. बताया जा रहा है कि दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है.

https://www.instagram.com/p/CRqrq0RjKGK/?

9:26 PM. 23 Jul 21 3:56 PM. 23 Jul

राज कुंद्रा के वकील का खुलासा

राज कुंद्रा के वकील सुभाष जाधव ने विशेष रूप से ईटाइम्स को सूचित किया है कि एक भी वीडियो ऐसा नहीं है जिसे अश्लील कहा जा सकता है. 4000 पेज का चार्जशीट दायर किया गया है लेकिन पुलिस वीडियो में किसी भी स्पष्ट यौन कृत्य को इंगित करने में सक्षम नहीं है, जो धारा 67 ए के तहत अवैधता का प्रदर्शन करती है. लागू की गई शेष धारा जमानती है.

मुख्य बातें

Raj Kundra Case LIVE Updates: अश्लील फिल्म बनाने और उसे ऐप्स पर अपलोड करने के आरोप में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था. आज इसपर सुनवाई हुई. कोर्ट ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >