छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- अदाणी के खिलाफ जांच क्यों नहीं करा रहे

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी ने दो सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा. कहा कि पीएम मोदी अदाणी के खिलाफ जांच नहीं कराएंगे, क्योंकि अगर जांच हो गई, तो कोई और फंसेगा.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों के दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. शनिवार (2 सितंबर) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बीजेपी नेता अमित शाह ने जनसभाओं को संबोधित किया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता को बताना चाहिए कि वह अडानी के खिलाफ जांच क्यों नहीं करा रहे हैं.

नफरत एवं हिंसा से देश नहीं कर सकता प्रगति

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि नफरत एवं हिंसा से देश प्रगति नहीं कर सकता है. न ही वह आर्थिक रूप से सशक्त हो सकता है. राहुल गांधी ने नवा रायपुर में राजीव युवा मितान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘कुछ दिनों पहले आर्थिक मामलों के दुनिया के सबसे बड़े अखबार ने लिखा था कि नरेंद्र मोदी के करीबी अदाणी ने हिंदुस्तान से हजारों करोड़ रुपए बाहर भेजे और उस पैसे से स्टॉक मार्केट में अपने शेयर के दाम बढ़ाए.’

छत्तीसगढ़ में हमने किसानों को धान के लिए सही दाम दिया. हम झूठे वादे नहीं करते. हम 15 लाख रुपए देने का वादा नहीं कर सकते.

राहुल गांधी, कांग्रेस

जांच हुई तो नुकसान अदाणी को नहीं, किसी और को होगा

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए तथा देश को और छत्तीसगढ़ युवाओं को बताना चाहिए कि वह अदाणी की जांच क्यों नहीं करा रहे हैं. ऐसी क्या बात है कि नरेंद्र मोदी जांच नहीं करा रहे हैं. हिंदुस्तान से जो हजारों करोड़ रुपए बाहर गए वह किसका पैसा था. वह अदाणी का पैसा नहीं था, किसी और का पैसा था.’ राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं आपको साफ कर देता हूं कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री अदाणी की कोई जांच नहीं करा सकते, क्योंकि जांच का नतीजा निकल गया, तो उसका नुकसान अदाणी को नहीं किसी और को होगा.’

Also Read: छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे राजनीति से प्रेरित, बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बीजेपी और मोदी दो-तीन अरबपतियों के लिए करते हैं काम

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘बीजेपी और नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के दो-तीन अरबपतियों के लिए काम करते हैं. नाम आप जानते ही हैं.’ राहुल गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘कुछ महीने पहले कर्नाटक में चुनाव हुआ. एक तरफ बीजेपी और उनकी विचारधारा तथा दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा थी. उनका काम लोगों को बांटने का, नफरत फैलाने का, हिंसा फैलाने का है. हमारा काम लोगों को जोड़ने का है तथा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का है.’

राहुल गांधी का दावा – हम झूठे वादे नहीं करते

उन्होंने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में हमने किसानों को धान के लिए सही दाम दिया. हम झूठे वादे नहीं करते. हम 15 लाख रुपए देने का वादा नहीं कर सकते.’ राहुल गांधी ने कहा, ‘देश नफरत से आगे नहीं जा सकता है. हिंसा से देश आगे नहीं जा सकता है. इससे अर्थव्यवस्था नहीं बढ़ सकती है. मोहब्बत से, इज्जत से काम किया जाता है और देश को जोड़ा जाता है तथा सबको एक साथ लाया जाता है, तो देश तेजी से प्रगति करता है.’

Also Read: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ऐसी है तैयारी, सूबे में हैं 1.97 करोड़ वोटर

इसी साल होना है छत्तीसगढ़ इलेक्शन

उन्होंने कहा कि बीजेपी आदिवासियों को वनवासी कहती है, क्योंकि वह नहीं चाहती कि वे जंगल से बाहर आएं और विभिन्न क्षेत्रों में अपने सपनों को पूरा करें. बता दें कि इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. वर्तमान में यहां कांग्रेस की सरकार है. कांग्रेस सत्ता बचाने के लिए लड़ रही है, तो बीजेपी फिर से सत्ता में लौटने के लिए पूरा जोर लगा रही है. (एजेंसी इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >