Raaz फिल्म की शूटिंग के दौरान इस वाक्ये से बुरी तरह डर गई थी बिपाशा बसु, बोली- रातों को नींद आना बंद...

Raaz: बिपाशा बसु और डीनो मोरिया स्टारर फिल्म राज बॉलीवुड की टॉप हॉरर फिल्मों में से एक है. ये फिल्म आज भी देखकर दर्शकों की रूह कांप जाती है. बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे इस फिल्म को करने के समय वह उन्हें कितना डर लगता था. शूटिंग खत्म होने के बाद भी वह इस डर से निकल नहीं पाई थी.

Raaz Film: बिपाशा बसु की फिल्म राज सबने देखी ही होगी, इस फिल्म को देखकर आज भी लोग डर जाते हैं और अकेले सोने या कहीं जाने से डरते हैं. फिल्म का एक-एक सीन इतना ज्यादा डरावना था, कि लोगों की चीखें निकल जाती है. बिपाशा बसु के सामने झूमर से खून गिरना या फिर जंगल में प्रॉफेसर की डरावनी आंखे…ये सीन जबजब याद आती है, लोगों की सांसे थाम जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म से सिर्फ दर्शक को डर नहीं लगता है, बल्कि लीड हिरोइन बिपाशा बसु भी काफी डरती हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि शूटिंग के दौरान उनके साथ कई डरावनी घटनाएं हुई थी, जिसके बाद उन्हें अपने घर में भी सोने से डर लगता था.

जंगल वाले सीन में इस वजह से डर गई थी बिपाशा

बिपाशा बसु ने राज फिल्म की शूटिंग के दौरान के कई कई किस्से शेयर किए थे. उन्होंने बताया कि ये फिल्म सुपरहिट रही हैं. लेकिन इसके एक-एक सीन को रियल दिखाने में मुझे काफी मेहनत करनी पड़ीय जंगल वाले सीन में मैं जब नाइटी पहनकर किसी आवाज के पीछे जा रही थी. वो सीन काफी डरावना था और मुझे रियल एक्टिंग करनी थी. जिसके बाद निर्देशक विक्रम भट्ट ने बड़ा-सा गोंग मंगवाया और मुझे चौंकाने के लिए मेरे सामने बजा दिया. ये काफी भयानक था. मैं डर से कांप गई थी और बेचेनी होकर जोर-जोर से चिल्लाई.

भूत के किस्से से डर जाती थी बिपाशा बसु

इसके अलावा फिल्म को रियल बनाने के लिए हमलोग जंगल में बैठकर भूत के किस्से सुना करते थे. सभी स्टार कास्ट अपनी-अपनी बाते बताते थे. जिससे मुझे काफी डर लगता था और जब मैं सीन करने जाती थी, तो भूतनी रियल में मुझे फील होती थी. बता दें कि राज फिल्म में जिस भूतनी की आवाज और रूह ने सबको डराया था, वह कोई और नहीं बल्कि मालिनी शर्मा थी. मालिनी को फिल्म में भटकती आत्मा के रूप में दिखाया गया, जो संजना को तंग करती है. इनके किरदार बड़े पर्दे पर धमाल मचाया था.

Also Read: आमिर खान-कार्तिक आर्यन ने प्रियंका चोपड़ा के इस गाने पर किया धमाकेदार डांस, फैंस बोले- वाह मजा आ गया…VIDEO
ये है फिल्म की कहानी

साल 2002 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म राज की कहानी एक युवा कपल की है, जो अपने शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए ऊटी के जगहों में जाते हैं. वहां एक घर में रहते है, जिसमें भूतनी का वास होता है. ये भूतनी कोई और नहीं बल्कि उसके पति की पहली प्रेमिका होती है. बाद ये भूतनी बिपाशा के अंदर घूस जाती है और उसे मारने का सोचती है. हालांकि अंत में बिपाशा अपने पति को भूतनी के चंगूल से बचाती है. फिल्म में बिपाशा बसु, डीनो मोरिया और आशुतोष राणा ने मुख्य भूमिका में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >