Raaz फिल्म में अपनी डरावनी चीख से सबको डराने वाली भूतनी अब कर रही है ये काम, जानिये उनके बारे में सबकुछ

बिपाशा बसु और डीनो मोरिया की फिल्म राज तो आप सभी को याद ही होगी. फिल्म की वो भूतनी यानी मालिनी शर्मा तो आपको याद ही होगी, जो संजना-संजना कहकर सभी को डराती थी. जानिये अब वो क्या करती हैं.

बिपाशा बसु की फिल्म राज तो सबने देखी ही होगी. इस फिल्म को देखकर आज भी रातों की नींद उड़ जाती है और लोग अकेले कहीं जाने और सोने से डरते हैं. फिल्म में जो भूतनी थी, उसकी चीखें सुनकर लोगों की सांसे थाम जाती थी. ऐसे में आज हम आपको उसी भूतनी यानी मालिनी शर्मा के बारे में बताएंगे, कि आजकल वो क्या कर रही हैं.

राज फिल्म की डरावनी भूतनी

मालिनी शर्मा ने बतौर मॉडल अपना काम शुरू किया था. बाद में उन्हें फिल्मों के साथ-साथ कई सीरियल्स के भी ऑफर मिले. उन्होंने सावन में लग गई आग, क्या सूरत है, रांझर, कितनी अकेली और राज जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया. उनके शानदार काम के लिए साल 2003 में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू के लिए जी सिने अवॉर्ड भी मिला था.

गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं मालिनी शर्मा

लव लाइफ की बात करें तो मालिनी ने मॉडल प्रियांशु चटर्जी से शादी की थी, हालांकि 2001 में उनका तलाक हो गया. मालिनी ने राज फिल्म के बाद ही फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला लिया और आज वो गुमनामी की जिंदगी जी रही है. अब न तो एक्ट्रेस कैमरे के सामने आती हैं, न ही कहीं स्पॉट की जाती है. आपको बता दें कि राज फिल्म में मालिनी को भटकती आत्मा के रूप में दिखाया गया है, जो संजना को तंग करती है. झूमर से खून गिरने का सीन हो या फिर प्रोफेसर के शरीर में घुसकर जंगल में डराना. इन सब किरदार में एक्ट्रेस ने कमाल का काम किया है.

Also Read: Raaz फिल्म की शूटिंग के दौरान इस वाक्ये से बुरी तरह डर गई थी बिपाशा बसु, बोली- रातों को नींद आना बंद… ये है फिल्म की कहानी

साल 2002 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म राज की कहानी एक युवा कपल की है, जो अपने शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए ऊटी के जगहों में जाते हैं. वहां एक घर में रहते है, जिसमें भूतनी का वास होता है. ये भूतनी कोई और नहीं बल्कि उसके पति की पहली प्रेमिका होती है. बाद ये भूतनी बिपाशा के अंदर घूस जाती है और उसे मारने का सोचती है. हालांकि अंत में बिपाशा अपने पति को भूतनी के चंगूल से बचाती है. फिल्म में बिपाशा बसु, डीनो मोरिया और आशुतोष राणा ने मुख्य भूमिका में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >