प्रियंका चोपड़ा ने Nick Jonas को दिया सरप्राइज गिफ्ट, पति के नाम लिखा खास मैसेज, पोस्ट वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को सरप्राइज दिया. ये सरप्राइज निक को काफी अच्छा लगा और इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. प्रियंका और निक जोनस एक-दूसरे को अक्सर गिफ्ट्स देते रहते है. हाल ही में निक ने अपनी लेडीलव को एक गाड़ी गिफ्ट किया था. लेकिन इस बार देसी गर्ल ने अपनी पति को सरप्राइज दिया. निक को ये काफी पसन्द आया और उन्होंने इसका वीडियो बनाकर अपने फैंस के साथ शेयर किया.

निक जोनस को मिला गिफ्ट

निक जोनस ने एक वीडियो अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है. वीडियो में वो प्रियंका चोपड़ा से मिला सरप्राइज फैंस को दिखा रहे है. उनके होटल के कमरे में कुछ गुब्बारे और एक शैंपेन रखा हुआ दिख रहा है. एक व्हाइट बोर्ड भी है, जिसपर एक्ट्रेस ने उनके लिए मैसेज भी लिखा है. इसमें लिखा है, ‘वेगास रेजीडेंसी बेबी क्रश इट! काश मैं वहां हो सकती! लव, प्री.

https://www.instagram.com/p/CeXYvjTDiEH/
निक ने कही ये बात

ये सरप्राइज देखकर निक जोनस काफी खुश हो जाते है. वो कहते है इतना पॉवरफुल, इतना अच्छा. थैंक्यू बेब्स. इस वीडियो को एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर प्रियंका चोपड़ा को सपोर्टिव पत्नी बता रहे है. वहीं, प्रियंका ने इस वीडियो को अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया है. साथ ही लिखा है, आपकी सबसे बड़ी फैन. आई लव यू जान.

https://www.instagram.com/p/CeXemeqOEWa/
प्रियंका चोपड़ा को निक ने दिया था ये तोहफा

वहीं, निक जोनस ने कुछ हफ्ते पहले अपनी प्यारी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को एक कार गिफ्ट किया था. कार के साथ एक्ट्रेस ने पोज देते हुए तसवीरें क्लिक करवाई थी. इस गाड़ी के साइड में मिसेज जोनस लिखा हुआ था. फिल्मों की बात करें तो वो फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में काम करने वाली है. इन दिनों वो वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग में बिजी है.

https://www.instagram.com/p/Cdzs0Y1uE4N/?hl=en
केके के निधन पर प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड सिंगर केके के निधन पर दुख जताया था. एक्ट्रेस ने केके के कान्सर्ट का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, बहुत जल्दी चले गये. साथ ही एक्ट्रेस ने उनके परिवार को टैग कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थी. बता दें कि केके का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ.

Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने बेसबॉल मैच के पहले Nick Jonas को किया KISS, रोमांटिक तसवीरें इंटरनेट पर हो रही वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >