कोलकाता में द्रौपदी मुर्मू के लिए सिविक रिसेप्शन प्रोग्राम, ममता बनर्जी ने दी आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिक सम्मान से सम्मानित किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वागत गान के दौरान नगाड़ा बजाया. साथ ही आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति भी दी.

कोलकाता/रांची, जया भारती. पश्चिम बंगाल के दो दिविसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिक सम्मान से सम्मानित किया. महामहिम द्रौपदी मुर्मू के लिए नेताजी इंडोर स्टेडियम में सिविक रिसेप्शन प्रोग्राम रखा गया था. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति

कार्यक्रम की शुरुआत वेलकम सॉन्ग के साथ हुई, जहां सेलिब्रिटी सिंगर्स ने मधुर आवाज में स्वागत गान की प्रस्तुति दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नगाड़ा बजातीं और ताल से ताल मिलाती दिखीं. इसके बाद बंगाल के लोक कलाकारों ने आदिवासी गाने के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी. लोक कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी आदिवासी नृत्य किया. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू काफी आनंदित दिखीं.

राष्ट्रपति को दिये गए भेंट

नृत्य और संगीत प्रस्तुति के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शॉल ओढ़ा कर सम्मान के साथ भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह दिया. वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें मां दुर्गा की भव्य मूर्ति भेंट की. इसके साथ थीम ऑफ बंगाल गोइंग ग्लोबल भी स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया. जिसके बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर ने उन्हें मोमेंटो के साथ सम्मानित किया. वहीं कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जसटिस ने भी राष्ट्रपति को सम्मानित किया. इसके अलावा कई अन्य ने महामहिम का स्वागत किया और भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया.

Also Read: द्रौपदी मुर्मू का ममता बनर्जी ने किया स्वागत, देशनायक को श्रद्धांजलि देने नेताजी भवन पहुंचीं राष्ट्रपति विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आईं हैं. जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला पश्चिम बंगाल दौरा है. सोमवार को राष्ट्रपति का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा. मंगलवार को भी राष्ट्रपति कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगी. इस दौरान महामहिम द्रौपदी मुर्मू विश्वभारती विश्वविद्यालय के पारंपरिक दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >