इस दिन रिलीज होगी प्रभास की ‘राधे श्याम’, अक्षय कुमार की बच्चन पांडे के साथ नहीं होगा बॉक्स ऑफिस पर क्लैश

प्रभास ने अपनी फिल्म ‘राधे श्याम’ को लेकर फैंस को खुशखबरी दे दी. उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्टर शेयर कर बताया कि फिल्म 11 मार्च को रिलीज होने वाली है.

Radhe Shyam Release: प्रभास (Prabhas) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की अपकमिंग फिल्म ‘राधे श्याम’ (Radhe Shyam) को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे. फैंस काफी निराश हो गए थे जब मूवी की रिलीज डेट कोरोना के कारण टल गई थी. अब इस पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. राधा कृष्ण कुमार निर्देशित यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘राधे श्याम’ इस दिन होगी रिलीज

आज सुबह-सुबह प्रभास ने अपनी फिल्म ‘राधे श्याम’ को लेकर फैंस को खुशखबरी दे दी. उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘रोमांचकारी प्रेम कहानी की नई रिलीज डेट है! राधेश्याम 11 मार्च को सिनेमाघरों में! साथ ही इंस्टाग्राम पर एक भी फिल्म का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट बताया.

राधे श्याम- बच्चन पांडे से नहीं होगी क्लैश

होली से पहले प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ रिलीज हो रही है. वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे 18 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हो रही है. हालांकि फिल्म राधे श्याम के मेकर्स भी इसे होली पर लाना चाहते थे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अगर ऐसा होता तो प्रभास और अक्षय कुमार की फिल्म क्लैश कर जाती.

Also Read: Ananya Panday को दीपिका पादुकोण ने कहा PM? एक्ट्रेस की इस आदत को देखकर ‘मस्तानी’ ने की टांग खिंचाई

पहले इस दिन रिलीज होने वाली थी फिल्म

‘राधे श्याम’ पहले 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मेकर्स ने पोस्टर जारी कर लिखा था, कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के कारण हमें अपनी फिल्म #राधेश्याम की रिलीज को स्थगित करना पड़ रहा है. आपके बिना शर्त प्यार और समर्थन के लिए सभी प्रशंसकों का तहे दिल से शुक्रिया.

‘राधे श्याम’ की कहानी

बता दें कि फिल्म ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी बेताब थे. साइंस फिक्शन कहे जाने वाले राधे श्याम की कहानी 1970 के दशक के यूरोप पर आधारित है. इसमें पूजा हेगड़े के साथ प्रभास रोमांस करते दिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >