राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दे रहीं थीं भाषण और बिजली हो गयी गुल, 9 मिनट तक हॉल में छाया रहा अंधेरा

Odisha News Today|बिजली गुल होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बेहद शालीन लहजे में नाराजगी भी जाहिर कर दी. उन्होंने बाद में अपना भाषण जारी रखते हुए कहा, ‘यह विश्वविद्यालय जितना खूबसूरत है, उतना ही अंधेरे में भी है.’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के दौरान ही बिजली गुल हो गयी और पूरा हॉल अंधेरे में डूब गया. मामला ओडिशा के मयूरभंज स्थित बारीपदा का है. शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां स्थित महाराजा श्रीराम चंद्र भंज देव विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स और फैकल्टीज को जैसे ही संबोधित करना शुरू किया, बिजली गुल हो गयी. हॉल करीब 9 मिनट तक अंधेरे में डूबा रहा.

11:56 से 12:05 बजे तक छाया रहा अंधेरा

बिजली गुल होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बेहद शालीन लहजे में नाराजगी भी जाहिर कर दी. उन्होंने बाद में अपना भाषण जारी रखते हुए कहा, ‘यह विश्वविद्यालय जितना खूबसूरत है, उतना ही अंधेरे में भी है.’ बता दें कि सुबह 11:56 बजे से 12:05 बजे के बीच बिजली गुल रही. ओडिशा सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने भी इसकी पुष्टि की है.

Also Read: ओडिशा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहुंचेंगी भुवनेश्वर, दीक्षांत समारोह समेत कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

टाटा पावर ने कहा- यूनिवर्सिटी की आंतरिक समस्या

इस संबंध में जब टाटा पावर नॉर्थ ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPNODL) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भास्कर सरकार से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि बिजली जाना विश्वविद्यालय का आंतरिक मामला है. टाटा पावर का इससे कोई लेना-देना नहीं है. ऑडिटोरियम के इंटर्नल सर्किट में फॉल्ट की वजह से बिजली गयी थी.

Also Read: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के पैतृक गांव के लिए हुईं रवाना, CM हेमंत सोरेन ने किया विदा
वाइस चांसलर बोले- जांच करायेंगे

वहीं, विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर संतोष त्रिपाठी ने इसके लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि IDCO ने इस भवन का निर्माण किया था और जेनरेटर की रिपेयरिंग भी उसने ही की थी. हमारे पास एक जेनरेटर है. जब बिजली कटी, उस वक्त जेनरेटर नहीं चल पाया. हम इस मामले की जांच करायेंगे.

राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बिजली चली जाये, ऐसा मैंने कभी नहीं देखा : पूर्व डीजीपी

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान हुई लोडशेडिंग के मामले में विश्वविद्यालय की जमकर आलोचना हो रही है. कहा जा रहा है कि भारत की राष्ट्रपति को अंधेरे में भाषण देना पड़ा. ओडिशा के पूर्व पुलिस महानिदेशक बिपिन मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बिजली चली जाये, ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा. ऐसे कार्यक्रमों में कई तरह की व्यवस्था की जाती है, ताकि निर्बाध बिजली की आपूर्ति होती रहे. लेकिन, ऐसा लगता है कि यहां आयोजकों ने पूरी तैयारी नहीं की थी. यह व्यवस्था की खामी है.

मेरी नजर में यह राष्ट्रपति का अपमान है : प्रदीप कुमार

एक स्कॉलर ने इस घटना को राष्ट्रपति का अपमान करार दिया है. शिक्षाविद प्रदीप कुमार नंदा ने कहा कि करीब 10 मिनट तक ऑडिटोरियम में अंधेरा रहा. हालांकि, राष्ट्रपति ने इसे अन्यथा नहीं लिया, लेकिन यह ओडिशा के लिए शर्म की बात है. बता दें कि प्रदीप कुमार नंदा को राष्ट्रपति ने आज डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की.

शादी-ब्याह में भी चंद मिनट में बिजली आ जाती है

एक अन्य शिक्षाविद ने कहा कि आज के समय में शादी-ब्याह के दौरान भी अगर बिजली कट हो जाये, तो चंद सेकेंड में बिजली आ जाती है. लेकिन, ओडिशा में देश की राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान 10 मिनट तक बिजली गुल रही. उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति के कार्यक्रम में हम निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं, तो आम लोगों को कैसे बिजली उपलब्ध करवा पायेंगे?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >