पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड की आदिम जनजाति महिला से की बात, बोले-इस बार पक्के घर में मनेगी दीपावली

पीएम नरेंद्र मोदी को गुमला की शशिकिरण बृजिया ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में अब सरकार की योजनाएं पहुंचने लगी हैं. सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. शशिकिरण की बात सुनने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार पूरी ताकत लगा रही है कि हमारे अति पिछड़ी जनजाति भाई-बहनों तक सरकार की हर योजना पहुंचे.

गुमला, दुर्जय पासवान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के टुटवापानी गांव की विलुप्तप्राय आदिम जनजाति की शशिकिरण बृजिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधी बात की. पीएम जनमन महाअभियान के तहत प्रधानमंत्री ने आदिम जनजातियों की स्थिति व केंद्र सरकार की योजनाएं पठारी क्षेत्रों में पहुंचने की जानकारी लेने के लिए आदिम जनजाति महिला से बातचीत की. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार जनजाति समुदाय के लोग दीपावली पक्के घर में मनाएंगे.

सरकारी योजनाओं का मिल रहा है लाभ

शशिकिरण बृजिया ने पीएम को बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में अब सरकार की योजनाएं पहुंचने लगी हैं. सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. शशिकिरण की बात सुनने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार पूरी ताकत लगा रही है कि हमारे अति पिछड़ी जनजाति भाई-बहनों तक सरकार की हर योजना पहुंचे. कोई भी अति पिछड़ा भाई-बहन अब सरकार की योजना के लाभ से नहीं छूटेगा.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: झारखंड के गोड्डा की बहू माधवी मधुकर झा 19 जनवरी को अयोध्या में पेश करेंगी भजन

मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरे होने की गारंटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी पूरे होने की गारंटी है. इस वर्ष दीपावली पर्व सभी जनजाति पक्के घर में मनाएंगे.

Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जो वर्षों से है वीरान, ये है वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >