Bengal Election 2021: टीएमसी ने बंगाल में माओवादियों की एक नयी नस्ल तैयार की जिसने जनता का पैसा लूटा, पुरुलिया की रैली में बोले पीएम मोदी

Bengal Election 2021: प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार को 10 साल के कुशासन और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए सजा मिलेगी. श्री मोदी ने पुरुलिया में जल संकट के लिए ममता बनर्जी सरकार को घेरा.

पुरुलिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में माओवादियों की एक नयी नस्ल तैयार की, जिसने आम लोगों के पैसे लूटे. उन्होंने कहा कि टीएमसी को कुशासन और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए सजा मिलेगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार को 10 साल के कुशासन और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए सजा मिलेगी. श्री मोदी ने पुरुलिया में जल संकट के लिए ममता बनर्जी सरकार को घेरा.

पीएम ने कहा कि राज्य सरकार के काम नहीं करने के कारण पुरुलिया गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने पुरुलिया को केवल जल संकट, पलायन और भेदभाव भरा प्रशासन दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल की सरकार ने पुरुलिया के औद्योगिक विकास को नजरअंदाज किया है.

Also Read: Bengal Assembly Election 2021 में कंधार के बाद अब पुलवामा और बाटला हाउस एनकांउटर की एंट्री, PM Modi ने पुरुलिया की रैली में ममता को घेरा

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने बंगाल में माओवादियों की एक नयी नस्ल तैयार की, जिसने जनता का पैसा लूटा. उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल को याद है कि किसने सेना पर तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया था और पुलवामा हमले के दौरान आपने किसका पक्ष लिया था.

पीएम मोदी ने बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे पर कहा कि इसके लिए टीएमसी सरकार की तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति जिम्मेदार है. उल्लेखनीय है बंगाल में विधानसभा के चुनाव 27 मार्च से शुरू हो रहे हैं. 8 चरणों में होने वाला चुनाव 29 अप्रैल को खत्म होगा. 2 मई को मतगणना होगी. पुरुलिया जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को मतदान होगा.

Also Read: Bengal Election 2021: ममता की पार्टी तृणमूल ने 6 भाषा में जारी किया 66 पन्ना का घोषणा पत्र ‘दीदी के 10 अंगीकार’

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >