Crime News: पीएलएफआई के 2 उग्रवादी हथियार-गोली के साथ गिरफ्तार

PLFI Members Arrest in Khunti: झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के 2 उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

PLFI Members Arrest: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के 2 सदस्यों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इन दोनों के पास से 1 एक नली देशी राइफल, 8 एमएम के 2 कारतूस, 7.65 एमएम के 9 कारतूस, 2 मोबाईल फोन और 4 पीएलएफआई के पर्चे बरामद हुए हैं. पीएलएफआई के इन दोनों सदस्यों के नाम विकास गोप (28) और निमेश गोप (21) हैं. दोनों को कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे जंगल से गिरफ्तार किया गया है. विकास गोप के पिता का नाम रंथु गोप और निमेश के पिता का नाम राजेंद्र गोप है. दोनों कर्रा के रोन्हे गांव के रहने वाले हैं.

खूंटी के एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

कर्रा पुलिस ने बताया कि रविवार (5 जनवरी) को खूंटी के एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कर्रा थाना के रोन्हे जंगल में प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन के कुछ सदस्य किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इस संबंध में उनकी कोई बैठक होने वाली है. सूचना का सत्यापन करने के बाद एसपी ने तोरपा के अनुमंडल पलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) एसडीपीओ खिस्तोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया.

Plfi के सदस्यों के पास से बरामद राइफल, मोबाईल फोन और गोलियां. फोटो : प्रभात खबर

होटवार जेल में बंद PLFI के सदस्यों ने खूंटी में कराई फायरिंग

एसडीपीओ की अगुवाई में बनी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रोन्हे जंगल में छापेमारी शुरू की. छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के दो सदस्य पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गए. इनके पास से अवैध हथियार और गोलियां बरामद हुईं. गिरफ्तार पीएलएफआई के इन सदस्यों ने बताया कि होटवार जेल में बंद शिवकुमार साहू उर्फ चरकू और रांची एवं खूंटी क्षेत्र में सक्रिय पीएलएफआई के सदस्यों ने खूंटी थाना क्षेत्र में ग्रुप के अन्य लड़कों से फायरिंग करवाई है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विकास गोप पर आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट के तहत दर्ज हैं केस

विकास गोप के खिलाफ कर्रा थाने में 2 केस दर्ज हैं. एक केस वर्ष 2018 में और दूसरा केस वर्ष 2021 में दर्ज किया गया था. कर्रा थाना में 7 फरवरी 2018 को विकास के खिलाफ धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था. वहीं दूसरा केस 1 जुलाई 2021 को आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट के की धाराओं के तहत दर्ज किया गया था. उस पर आर्म्स एक्ट की धाराएं 25(1-ए)/25(6)/26(2)/35 और सीएलए एक्ट की धारा 17 लगाई गई थी.

छापेमारी में शामिल थे ये पुलिस पदाधिकारी

छापेमारी दल में एसडीपीओ एसडीपीओ खिस्तोफर केरकेट्टा के अलावा 7 पुलिस पदाधिकारी और अंगरक्षक एवं कर्रा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसमें शामिल अधिकारियों में तोरपा अंचल के पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कर्रा के थाना प्रभारी मनीष कुमार, रनिया के धाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल, जरियागढ़ के थाना प्रभारी राजू कुमार, कर्रा थाना के एसआई दीपक कांत कुमार, रनिया थाना के अनिश बारला और तालकेश्वर यादव शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

Video: मंईयां सम्मान के 2500 रुपए से मोबाईल रीचार्ज और शॉपिंग समेत क्या हैं महिलाओं के प्लान

पाकिस्तान की फौज थर-थर कांपती है इस रेजिमेंट से, रांची में मना स्थापना दिवस

पलामू के चैनपुर में आधी रात को गैंगवार, 2 की हत्या, 100 राउंड हुई फायरिंग, देखें आज का Video

झारखंड में यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, आपके शहर में कितना है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का भाव, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >