Phone Bhoot vs Double XL BO Collection Day 1:’डबल एक्सएल’ पर भारी पड़ा ‘फोन भूत’, ‘मिली’ का नहीं चला जादू

डबल एक्सएल, फोन भूत और मिली बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई. तीनों फिल्मों से मेकर्स को काफी उम्मीद है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मूवी कोई खास कमाल नहीं कर पा रही है. ओपनिंग डे का कलेक्शन सामने आ गया है.

Phone Bhoot Box Office Collection Day 1: बीते शुक्रवार को तीन बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से टकराई. सोनाक्षी सिन्हा- हुमा कुरैशी की डबल एक्सएल (Double XL) , कैटरीना कैफ की फोन भूत (Phone Bhoot) और जान्हवी कपूर की मिली (Mili) सिनेमाघरों में रिलीज हुई. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि तीनों फिल्में दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही. चलिए बताते है ओपनिंग डे पर किसने कितना कमाया.

फोन भूत ने पहले दिन कितना कमाया?

बॉक्स ऑफिस पर कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म फोन भूत ने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. फिल्म लगभग 1400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.75 – 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि इसमें फेरबदल हो सकता है. इंडिया टीवी न्यूज के अनुसार, ट्रेड विशेषज्ञों ने कहा है, फ़ोन बूथ ने 1300-1400 स्क्रीनों की एक अच्छी रिलीज के साथ 5-10% प्रतिक्रिया के साथ शुरुआत की. ओपनिंग कम है.

डबल एक्सएल का नहीं चला जादू

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की डबल एक्सएल भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई. ओपनिंग डे पर फिल्म सिर्फ 25 लाख का बिजनेस कर पाई. हालांकि उम्मीद थी कि मूवी 50 लाख रुपये कमा सकती है. लेकिन जो आंकडे सामने आए है वो बहुत कम है. हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि हो सकता है आने वाले दिनों में कलेक्शन बढ़ें.

Also Read: Double XL Movie Review: डबल एक्सएल उम्मीदों पर एक्स्ट्रा शॉर्ट रह गयी है, जानें कैसी है सोनाक्षी की फिल्म

मिली को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

जान्हवी कपूर की मिली को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. इस फिल्म की तारीफ कई सेलेब्स ने की. हालांकि फिर भी मूवी थियेटरों में दर्शकों को खींच पाने में सफन नहीं हो पाई. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने 45 – 65 लाख के बीच में कमाई की है. हालांकि उम्मीद थी कि मूवी 50 लाख रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >