Pathaan: बर्फीले लोकेशन पर खतरनाक स्टंट करते दिखे शाहरुख खान, लेटेस्ट तस्वीरें देख हैरान हुए फैंस

इन तस्वीरों को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शेयर किया है जिसमें शाहरुख खान मोटरसाइकिल की सवारी करते हुए एक टैंक पर छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बर्फ से ढके पेड़ों के बीच स्टंट करते हुए उन्होंने काले कपड़े पहने हैं.

सुपरस्टार शाहरुख खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं. अब किंग खान की नयी तस्वीरें सामने आई है जिसमें वो खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बर्फीले लोकेशन पर नजर आ रहे हैं.

खतरनाक स्टंट करते दिख शाहरुख खान

इन तस्वीरों को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शेयर किया है जिसमें शाहरुख खान मोटरसाइकिल की सवारी करते हुए एक टैंक पर छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बर्फ से ढके पेड़ों के बीच स्टंट करते हुए उन्होंने काले कपड़े पहने हैं. एक अन्य तस्वीर में आग और टूटे हुए शीशे के साथ एक सफेद एसयूवी दिखाई दे रही है. वहीं तीसरी तस्वीर में बहुत सी ऊंची इमारतें नजर आ रहे हैं. फोटो में कोई अभिनेता या क्रू नहीं दिख रहा है.


इन 8 देशों में हुई है पठान की शूटिंग

तस्वीरें शेयर करते हुए तरण आदर्श ने ट्वीट किया, “8 देशों में पठान… एक्शन तमाशा पठान – को आठ देशों में शूट किया गया है: भारत, स्पेन, यूएई, तुर्की, रूस और साइबेरिया, इटली, फ्रांस और अफगानिस्तान… 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज.” फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि, फिल्म इतिहास रचेगी. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होनेवाली है. एक और यूजर ने लिखा, भाई अफगानिस्तान कब गये?

शाहरुख खान ने साझा किया था पोस्ट

हाल ही में शाहरुख खान ने पठान के एक नए पोस्टर पर अपने लुक की झलक दी थी जिसमें दीपिका और जॉन अब्राहम भी थे. तीनों ने रिवॉल्वर के साथ पोज दिए. इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान ने चार भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में पोस्टर साझा किया था. यह पहली बार होगा जब शाहरुख और दीपिका पहली बार एक फिल्म में साथ नजर आयेंगे.

Also Read: अजय देवगन के साथ ‘सिंघम अगेन’ लेकर आ रहे हैं रोहित शेट्टी, ‘भोला’ के बाद शुरू कर सकते हैं शूटिंग!
25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी पठान

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उन्होंने जानकारी दी थी कि फिल्म के गाने ट्रेलर से पहले जारी कर दिये जायेंगे. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ ने कहा था, “पठान में दो शानदार गाने हैं. सौभाग्य से दोनों इतने अविश्वसनीय हैं कि वे साल के संभावित चार्टबस्टर एंथम हैं. इसलिए, हमने लोगों को गाने का आनंद लेने के लिए पर्याप्त समय देने का फैसला किया.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >