Pathaan BO Collection Day 1: ओपनिंग डे पर 'पठान' की दहाड़, KGF-पुष्पा को शाहरुख खान की फिल्म ने छोड़ा पीछे

Pathaan box office collection day 1: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाए हुए है. शाहरुख के अलावा इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसमें सलमान खान भी नजर आ रहे है.

Pathaan box office collection day 1: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (ShahRukh Khan) का जलवा बरकरार है. शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. टिकट खिड़की पर लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली. एडवांस बुकिंग में इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. चार साल बाद एक्टर ने बड़े पर्दे पर वापसी की और वो छा गए. ओपनिंग डे पर मूवी ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

फिल्म ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाए हुए है. शाहरुख के अलावा इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी है. जॉन का विलेन अंदाज भी फैंस को काफी भा रहा है. दूसरी तरफ सलमान खान के फैंस को इसमें उनका कैमियो काफी पसन्द आया. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती अनुमानों की मानें तो मूवी ने 52.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि ये शुरुआती आंकडे है, इसमें हल्का फेर बदल हो सकता है.

पठान ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

पठान ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2, ‘पुष्पा: द राइज’ और केजीएफ को पीछे छोड़ दिया. ‘पुष्पा: द राइज’ ने पहले दिन 45.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि केजीएफ ने ओपनिंग डे पर 18.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, अगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इसने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ (52.25 करोड़ रुपये), ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (44.97 करोड़ रुपये), ‘भारत’ (42.30 करोड़ रुपये), ‘प्रेम रतन धन पायो’ (40.35 करोड़ रुपये), ‘सुल्तान’ (36.54 करोड़ रुपये), ‘धूम 3’ (36.22 करोड़ रुपये) और ‘ब्रह्मास्त्र’ (36.00 करोड़ रुपये) को धूल चटा दिया है. बता दें कि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में मूवी कई और रकॉर्ड तोड़ेगी.

शाहरुख खान की आने वाली फिल्में

शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे, जो साल 2018 में आई थी. हालांकि ये मूवी बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. इसके अलावा एक्टर आर माधवन की मूवी रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट, लाल सिंह चड्ढा और ब्रह्मास्त्र में कैमियो रोल में नजर आए थे. उनकी आने वाली फिल्मों में डंकी औऱ एटली की जवान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >