Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: परिणीति-राघव की सगाई में ये गेस्ट लगाएंगे चार चांद, इनसाइड डिटेल्स

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बी-टाउन के चर्चित लवबर्ड्स में से एक है. दोनों 13 मई को एक दूसरे संग सगाई करने जा रहे हैं. फंक्शन कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में होगी. वहीं ये गेस्ट शामिल हो सकते हैं.

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा कथित तौर पर परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शनिवार (13 मई) को सगाई करने वाले हैं. हालांकि कपल की ओर से अबतक अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया. लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए इंडिया आ रही हैं. हालांकि निक जोनस और मालती आएंगे या नहीं इसपर कुछ भी क्लियर नहीं हुआ है.

परी-राघव की सगाई में आएंगे ये गेस्ट

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो, ”13 मई को सगाई हो रही है, समारोह आज से शुरू होगा, क्योंकि परी और राघव ने दिल्ली में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए एक पार्टी की योजना बनाई है. वे चाहते हैं कि मेहमान अच्छा समय बिताएं, और कल के बड़े दिन से पहले रात को डांस करें. परी के भाई सहज और शिवांग सारी व्यवस्था देख रहे हैं. इस बीच इंडस्ट्री से परी के दोस्त कल सुबह दिल्ली पहुंचेंगे. उनके करीबी दोस्त सानिया मिर्जा, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा​ मेहमानों की सूची में हैं.”

परिणीति-राघव की सगाई में पहनेंगे ये कॉस्टयूम

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप विधायक राघव चड्ढा की 13 मई को कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में सगाई होगी और समारोह पंजाबी रीति-रिवाज के साथ होगी. सगाई समारोह एक ‘अरदास’ या एक विशेष प्रार्थना के साथ शुरू होगा, जिसके बाद एक रिंग समारोह होगा. उत्सव के बाद मेहमानों के लिए डिनर की व्यवस्था की जाएगी. परिणीति की सगाई पेस्टल कलर में होगी, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है. दूसरी ओर, दूल्हे राघव चड्ढा को फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा की ओर से डिजाइन किया हुआ, आउटफिट पहनेंगे. परिणीति और राघव कथित तौर पर इस साल अक्टूबर के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 में ये हसीना बनी हाईएस्ट पेड, सभी कंटेस्टेंट एक एपिसोड के लिए ले रहे हैं तगड़ी फीस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >