मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ

रांची में राजभवन के सामने पंचायत सचिवालस स्वयंसेवक संघ का धरना पिछले 45 दिनों से चल रहा है. विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान ये लोग विधानसभा घेराव करने भी निकले थे. इन्होंने कई रैलियां निकाली. लेकिन उनकी मांगे नहीं सुनी गयी. अब ये मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे.

रांची में राजभवन के सामने पंचायत सचिवालस स्वयंसेवक संघ का धरना पिछले 45 दिनों से चल रहा है. विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान ये लोग विधानसभा घेराव करने भी निकले थे. इन्होंने कई रैलियां निकाली. अब ये अपने पांच सूत्री मांगों के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने वाले हैं. ये सभी स्थायीकरण की मांग कर रहे हैं. सभी का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है. सरकार हमारी ओर देख भी नहीं रही है. इनका कहना है कि हम पिछले सात साल से काम कर रहे हैं और हमे मानदेय नहीं दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >