OnePlus Open : 1,39,999 रुपये में आया वनप्लस का पहला फोल्डेबल फोन, जानें क्या हैं फीचर्स

OnePlus Open Launch Price Features & Specifications - अपनी 10वीं सालगिरह पर वनप्लस ने वनप्लस ओपेन फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया है. वनप्लस ओपेन फोल्डेबल फोन का वजन 238 ग्राम है. इस फोन की बॉडी स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम फ्रेम और कार्बन फाइबर से बनायी गई है.

OnePlus Open Price : वनप्लस ने अपना पहला फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. यह फोन दो कलर ऑप्शन एमरॉल्ड ग्रीन और वॉएजर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इस फोन में कई शानदार फीचर्स मिलेंगे. अपनी 10वीं सालगिरह पर वनप्लस ने वनप्लस ओपेन फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया है. वनप्लस ओपेन फोल्डेबल फोन का वजन 238 ग्राम है. इस फोन की बॉडी स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम फ्रेम और कार्बन फाइबर से बनायी गई है.

OnePlus Open Features

फोन के डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें पंच होल कैमरा दिया गया है. वनप्लस ओपन फोन में 6.3 इंच की 2K एमोलेड कवर डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है. इस स्मार्टफोन में फोटो और वीडियोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें जूम कैपेबिलिटी के साथ पेरिस्कोप लेंस भी दिया गया है.

Also Read: Cheapest Smartphone: 7 हजार में खरीदें 8GB रैम वाला स्मार्टफोन, लुक भी जबरदस्त

OnePlus Open Display

OnePlus Open फोल्डेबल फोन की डिस्प्ले, फोल्ड करने पर 6.31 इंच की है. इसे ओपन करने पर यह 7.82 इंच की हो जाती है. इसमें 120HZ का रिफ्रेश रेट LTPO 3.0, 10 bit color दिया गया है. फोन में 2800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. OnePlus Open फोल्डेबल फोन में Oxygen OS है, जो मल्टी टॉस्किंग की आजादी देती है. साथ ही, फोन में आप एक साथ दो टैब ओपन कर सकते हैं. वहीं, यह फोन गेमिंग के शौकीनों के लिए भी बढ़िया है.

OnePlus Open Specifications

OnePlus Open 5G टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है. वनप्लस के इस फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रॉसेसर दिया गया है, जो 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS4.0 स्टोरेज से लैस है. इस फोन में 4808 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 67W के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि इस फोन को 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में केवल 42 मिनट का समय लगता है.

Also Read: OnePlus यूजर्स की बल्ले-बल्ले, सस्ते कीमत पर खरीदें वनप्लस के स्मार्टफोन्स, फ्री में मिलेंगे चार्जर और फोन कवर

OnePlus Open Price, Offer & Availability

वनप्लस के इस फोन को 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है और इसकी प्री-बुकिंग 19 अक्टूबर से वनप्लस की ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर शुरू हो गई है. OnePlus Open फोल्डेबल फोन की प्री-बुकिंग पर 8000 रुपये का ट्रेड बोनस, 12 महीने का No Cost EMI ऑफर है. इसे ICICI बैंक के कार्ड से खरीदने पर 5000 रुपये की छूट मिलेगी. वहीं, Jio Plus यूजर्स को 15000 रुपये के बेनिफिट्स मिलेंगे. इस फोन के साथ गूगल वन पर 6 महीने के लिए 100GB स्पेस, यूट्यूब प्रीमियम का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन, Microsoft 365 का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. OnePlus Open फोल्डेबल फोन की फर्स्ट सेल 27 अक्टूबर से शुरू होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >