ओडिशा : सरकारी सेवा से वीआरएस लेने के कुछ ही घंटों बाद वीके पांडियन को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

वीके पांडियन ओडिशा सरकार की नयी योजना ‘अमा ओडिशा, नबीन ओडिशा’ (अपना ओडिशा, नया ओडिशा) के प्रभारी भी होंगे. यह पांडियन द्वारा तैयार की गई एक पहल है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल में शामिल होने की संभावना है.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पूर्व सहयोगी वीके पांडियन को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ ‘5टी’ (परिवर्तनकारी पहल) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. एक अधिसूचना में मंगलवार (24 अक्टूबर) को यह जानकारी दी गयी. पांडियन के सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने के एक दिन बाद उनकी नियुक्ति हुई है. सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग ने कहा कि वीके पांडियन को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ 5टी (परिवर्तनकारी पहल) और नबीन ओडिशा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वह सीधे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के अधीन काम करेंगे. वह राज्य सरकार की नयी योजना ‘अमा ओडिशा, नबीन ओडिशा’ (अपना ओडिशा, नया ओडिशा) के प्रभारी भी होंगे. यह पांडियन द्वारा तैयार की गई एक पहल है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल में शामिल होने की संभावना है.

2011 से नवीन पटनायक के निजी सचिव रहे पांडियन

पांडियन वर्ष 2011 में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में शामिल हुए और तब से वह पटनायक के निजी सचिव रहे हैं. पटनायक के वर्ष 2019 में पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद, पांडियन को सरकारी विभागों में कुछ परिवर्तनकारी पहल को लागू करने के लिए ‘5टी सचिव’ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >